Wednesday, November 18, 2026
Homeचर्चित फ़िल्ममुंबई में इकबाल नियाज़ी निर्देशित 3 शॉर्ट फ़िल्मों की शूटिंग पूरी

मुंबई में इकबाल नियाज़ी निर्देशित 3 शॉर्ट फ़िल्मों की शूटिंग पूरी

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। मुंबई में इकबाल नियाज़ी निर्देशित तीन शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी हो गई है। इन फिल्मों के नाम हैं – ज़ंग लगा ताला, बुज़ुर्ग और सिर्फ़ दो घंटे। ग़ौरतलब है कि मशहूर उद्योगपति ताजुद्दीन हमदुले ने 12 शॉर्ट फ़िल्में बनाने की घोषणा की है। यह फ़िल्में विभिन्न सामाजिक मुद्दों और मौजूदा दौर के विषयों पर होंगी। मशहूर कलाकारों के ख़ास किरदार: किरदार प्रॉडक्शन की फिल्मों की शूटिंग मुंबई के वसई, बोरीवली और गोरेगांव के विभिन्न लोकेशन पर लेखक-निर्देशक इक़बाल नियाज़ी ने पूरी की। इन फिल्मों में प्रसिद्ध अभिनेता शहबाज़ ख़ान, अवतार गिल, अभिनेत्री निकहत ख़ान (आमिर ख़ान की बड़ी बहन), राजेंद्र गुप्ता, साजिदा ख़ान, ज़ुबैर शेख़, शुभम, निलोफ़र, कुणाल, मोईद, फ़रज़ाना और बेबी अस्मारा के अलावा टी.वी. के मशहूर कलाकारों ने हिस्सा लिया। मूहुर्त शॉट ताजुद्दीन हमदुले और सोहेल शेख़ ने दिया। संजीदा ख़याल और बमकसद फिल्में: इस मौक़े पर ताजुद्दीन हमदुले साहब ने कहा कि, “फ़िल्मों के ज़रिए समाज में बेहतर बदलाव लाया जा सकता है और हमारा मक़सद भी यही है कि सिर्फ़ मनोरंजक नहीं बल्कि संजीदा ख़याल, अच्छी, बेहतर और उद्देश्यपूर्ण फ़िल्में बनाई जाएं, और इसके लिए लेखक-निर्देशक इक़बाल नियाज़ी साहब के पास बहुत बेहतरीन और प्रभावशाली स्क्रिप्ट हैं, जिस पर वह 12 फ़िल्में बनाएंगे और उनमें कई मशहूर सितारों के साथ नए कलाकारों को भी मौक़ा दिया जाएगा।” आमिर ने की ‘खिड़कियां’ की तारीफ़: पिछले दिनों आमिर ख़ान ने नेटफ़्लिक्स पर “द कपिल शर्मा शो” में ताजुद्दीन हमदुले की प्रोड्यूस की और इक़बाल नियाज़ी द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म “खिड़कियाँ” की तारीफ़ की थी, जिसके बाद यूट्यूब पर इस फ़िल्म के व्यूज़ की संख्या 1.5 मिलियन हो गयी थी। 9 फ़िल्मों की शूटिंग जल्द शुरू होगी: इन तीन फ़िल्मों को पूरा करने और जून में रिलीज़ करने के बाद, इक़बाल नियाज़ी बाक़ी 9 फ़िल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। उन में पद्मिनी कोल्हापुरी, शगुफ़्ता अली, राकेश बेदी, निकहत ख़ान, सुलभा आर्य, ज़ाकिर हुसैन, लिलिपुट जैसे जाने-माने कलाकारों के अलावा थिएटर के अच्छे कलाकारों के काम करने की भी संभावनाएं हैं। इन फ़िल्मों में कुलदीप सिंह संगीत देंगे और फैज़ अहमद फैज़, निदा फ़ाजली, जगन्नाथ आज़ाद की ग़ज़लें और नज़्में भी होंगी। आगे पढ़िये – https://indorestudio.com/ek-bhartiya-prem-kahani/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास