Saturday, March 7, 2026
Homeकला खबरेंनागपुर के 'क्राफ्ट मेले' की श्री नितिन गडकरी ने की सराहना

नागपुर के ‘क्राफ्ट मेले’ की श्री नितिन गडकरी ने की सराहना

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला और लोकनृत्य समारोह की सराहना की है। उन्होंने इसकी विशेषताओं पर अपने विचार रखते हुए मेले को नागपुर शहर के लिये एक महत्वपूर्ण उत्सव करार दिया। श्री गडकरी दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा आयोजित क्राफ्ट मेले के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। यह मेला आगामी 19 जनवरी तक जारी रहेगा। अपने सम्बोधन से पहले विदर्भ के जनप्रिय नेता ने मेले का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। निदेशक ने दी आयोजन की जानकारी: इस मौके पर केंद्र की निदेशक श्रीमती आस्था गोडबोले कार्लेकर ने आयोजन के स्वर्णिम इतिहास के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्र के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) दीपक कुलकर्णी, प्रशासनिक अधिकारी दीपक पाटिल और कार्यक्रम सहायक गणपतलाल प्रजापति भी मौजूद थे।श्री गडकरी ने किया कलाकारों का सम्मान: कार्यक्रम में नितिन जी ने लोकनृत्य दलों के प्रमुखों का सम्मान किया। साथ ही विभिन्न हस्तशिल्पकारों के स्टालों का भी अवलोकन किया। कलाकारों और उनकी कृतियों की प्रशंसा की।

विभिन्न नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति: शुभारंभ के बाद विभिन्न समूहों द्वारा लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। आरंभ गोटिपुआ (श्री अरता बंधु बारीक व समूह, ओड़ीसा) से हुआ। इसके बाद कालबेलिया (श्री जवाहरनाथ व समूह, राजस्थान), होजागीरी नृत्य (श्री देबाशीष रेआंग व समूह, त्रिपुरा), मयुर चरकुला (श्री कृष्णा गौड़ व समूह, उत्तर प्रदेश), भांगड़ा (श्री अमरधीर सिंह व समूह, पंजाब) एवं मस्करात (श्री गुनासिलन व समूह, पुडुचेरी) जैसी प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेणुका देशकर ने किया। 19 जनवरी तक जारी रहेगा मेला: नागपुर में 31 वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 19 जनवरी 2025 तक चलेगा। मेले में प्रवेश शुल्क 30/- रुपये प्रतिदिन रखा गया है। इसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से ‘क्राफ्ट मेला एवं फ़ूड ज़ोन’ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से जारी रहेंगी। मेले की पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह एवं आमदार निवास में रखी गई है। आगे पढ़िये – राहत साहब ने कहा था, फख़्र करने काबिल अभी नहीं लिखा – https://indorestudio.com/rahat-sahab-ne-kaha-tha/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास