राजगीर में पाँच दिवसीय नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल

0
31

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। बिहार के नालंदा ज़िले के राजगीर में नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल (NLF-25) का पहला संस्करण 21 से 25 दिसंबर 2025 तक राजगीर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। यह पाँच दिवसीय महोत्सव साहित्य और संस्कृति का जीवंत संगम होगा। उद्घाटन सत्र में बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ़ मुहम्मद, सांसद एवं लेखक श्री शशि थरूर तथा प्रख्यात नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह शामिल होंगी।

ज्ञान परंपरा को समर्पित: फेस्टिवल डायरेक्टर श्री गंगा कुमार ने कहा, “नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल नालंदा की ज्ञान परंपरा को समर्पित प्रयास है। इसके माध्यम से हम विद्वानों, लेखकों, कलाकारों और विचारकों को एक ऐसा मंच देना चाहते हैं, जहाँ परंपरा और समकालीन संदर्भों पर सार्थक संवाद हो सके।”आयोजन के उद्देश्य: महोत्सव की रूपरेखा और दृष्टिकोण की घोषणा में प्रो. सिद्धार्थ सिंह (कुलपति, नावा नालंदा महाविहार), गंगा कुमार (फेस्टिवल डायरेक्टर), डी. आलिया (चेयरपर्सन), डॉ. सोनल मानसिंह (फेस्टिवल चेयरपर्सन), डॉ. पंकज के. पी. श्रेयस्कर (लेखक एवं फेस्टिवल एडवाइज़र), पंकज दुबे (लेखक एवं क्यूरेटर), चार्ल्स थॉम्पसन (एंकर), संजय कुमार (सिविल सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता) और डॉ. सरिता बूधू (लेखिका एवं पत्रकार) शामिल रहे।नई ऊर्जा की उम्मीद: नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल 2025 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन बनने की ओर अग्रसर है। यह नालंदा की सीख, संवाद और विचार-विनिमय की परंपरा को नई ऊर्जा देगा और राजगीर को समकालीन साहित्यिक चर्चाओं का केंद्र बनाएगा। महोत्सव में साहित्यिक सत्र, पैनल चर्चाएँ, लेखकों से संवाद, विचारोत्तेजक कार्यशालाएँ, पुस्तक लोकार्पण, समीक्षाएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा प्रतिदिन योग और ध्यान सत्र होंगे। प्रतिभागियों को बौद्धिक, सांस्कृतिक और मानसिक रूप से समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा। आगे पढ़िये – प्रेम प्रेम सब जग कहे, मरम न जाने कोय https://indorestudio.com/rang-radheshyam-book-review/

LEAVE A REPLY