Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंसीधी में युवा रंगकर्मी ले रहे नाट्य लेखन और अभिनय का प्रशिक्षण

सीधी में युवा रंगकर्मी ले रहे नाट्य लेखन और अभिनय का प्रशिक्षण

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। सीधी में इन दिनों 51 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला जारी है। इसमें प्रतिभागी मार्शल आर्ट,वायस एन्ड स्पीच,एक्टिंग एन्ड इम्प्रोवाइजेशन, थियेटर म्यूजिक, फोक म्युजिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कार्यशाला में समागम रंगमण्डल, जबलपुर के युवा निदेशक  और नाटककारआशीष पाठक नाटक लिखने का  प्रशिक्षण दे रहे हैं। सीधी के रंगकर्मियों के लिये यह अनूठी बात है।

इस कार्यशाला में बतौर सहयोगी प्रशिक्षक इंद्रवती नाट्य समिति के निदेशक नीरज कुंदेर, रोशनी प्रसाद मिश्र, रजनीश जायसवाल, शिवनारायण कुंदेर,आराधना परस्ते,पूजा केवट,प्रकाश प्रजापति भी प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रथम चरण में शिवनारायण कुंदेर के निर्देशन में महाकवि कालिदास कृत नाटक ‘मालविकाग्निमित्रम’ की तैयारी जोरों पर चल रही है। नाटक की  प्रस्तुति 17 फरवरी 2021 को वैष्णवी गार्डेन के हॉल में होगी।कार्यशाला का आयोजन गिरिजा शंकर जी वरिष्ठ पत्रकार के मार्गदर्शन में इंद्रवती नाट्य समिति द्वारा किया गया है,प्रायोजन आर्ट ऑन क्लिक, प्रबंधन एक्सट्रीम आर्ट एंड एजुकेशनल सोसायटी सीधी, संयोजन रंगपटल परफार्मिंग आर्ट सोसायटी सीधी तथा विशेष सहयोग डॉ.अनूप मिश्र का है।कार्यशाला के निर्देशक रोशनी प्रसाद मिश्र ने बताया कि यह कार्यशाला न सिर्फ जिला बल्कि देश के रंगमंच को समृद्धि दिलाएगा,इस कार्यशाला में केवल नाटक करना नहीं बल्कि सम्पूर्ण रंगमंचीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे एक अभिनेता अभिनय के साथ साथ रंगमंच की अन्य बारीकियों को भी समझ सके ताकि जो नाट्य प्रस्तुति में पर्दे के पीछे रहकर सहयोग करते हैं उनका भी सम्मान करें,उनकी अहमियत को समझें।

इंद्रवती नाट्य समिति के निदेशक नीरज कुंदेर ने बताया कि कला औषधि का काम करती है हम कला को अपने जीवनशैली से अलग नहीं कर सकते, उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला सम्माननीय गिरिजाशंकर सर के मार्गदर्शन एवं सहयोग वा डॉ.अनूप मिश्र के विशेष सहयोग के कारण हो पा रही है और उनके अतिरिक्त इंजी.आर बी सिंह,भाजपा सीधी के जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह जी,विवेक सिंह जी,सुनील भुर्तिया,सुनील चौधरी, कुन्दन वर्मा, आशीष तोमर और सभी सीधीवासियों की वजह से संभव हो पा रहा है। संस्था के संरक्षक डॉ.अनूप मिश्र ने कहा कि इस कार्यशाला में पूरे देश भर के नाट्य विधा के विद्वान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने आ रहे हैं जिससे कार्यशाला की गरिमा बढ़ेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास