Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंएनएसडी में 28 जून से देखिये रंगमंडल के 7 चर्चित नाटक

एनएसडी में 28 जून से देखिये रंगमंडल के 7 चर्चित नाटक

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। दिल्ली में एनएसडी, रंगमंडल का ग्रीष्मकालीन नाट्य समारोह 28 जून से शुरू होगा। 4 जुलाई तक चलने वाले सात दिन के इस नाट्य समारोह में 7 नाटकों का मंचन होगा। नाटकों का प्रदर्शन हर दिन शाम सात बजे से होगा। समारोह में कुल सात नाटक प्रस्तुत किये जाएंगे।  एनएसडी के निदेशक प्रो.(डॉ) रमेश चंद्र गौड़ ने एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। नाटकों के टिकट ऑन लाइन प्राप्त किये जा सकते हैं।कौन-कौन से होंगे नाटक:  उन्होंने बताया, रंगमंडल के इस विशिष्ट समारोह में जो नाटक प्रस्तुत किये जाएंगे, उनके नाम हैं – खूब लड़ी मर्दानी सुभद्रा की जुबानी, ताजमहल का टेंडर, अभिज्ञान शाकुंतलम, माई री मैं का से कहूं, लैला मजनूँ, बायन और अंधायुग। दिल्ली में हो रहे रंगमंडल के इस समारोह से पहले 14 दिनों का नाट्य समारोह उड़ीसा में भी संपन्न हो चुका है। नाटकों के टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध हैं। (नाटक ‘लैला मजनू’ का एक दृश्य) रंगमंडल खेल रहा शहर-शहर नाटक: प्रो.(डॉ.) रमेश चन्द्र गौड़ ने कहा, एनएसडी की रंगमंडल या रेपर्टरी कंपनी देश के अलग-अलग शहरों में नाटकों का निरंतर मंचन कर रही है। दिल्ली में नाट्य समारोह से पहले रंगमंडल के कलाकार, यूपी के आम्बेडकर नगर में भी 24और 25 जून को दो नाटकों का मंचन करने जा रहे हैं। (नाटक ‘बायन’ का एक दृश्य)नये कलाकारों के आवेदन आमंत्रित: प्रो.गौड़ ने बताया, रंगमंडल के नए सत्र के लिए कलाकारों के चयन के लिये 13 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। ए और बी समूह के लिये यह आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इसके बारे में ज़्यादा जानकारी एनएसडी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। आगे पढ़िये –

रियल हीरो बने पकंज त्रिपाठी, पेश की प्रेरक और अनूठी मिसाल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास