दिल्ली,5 जून ( कला प्रतिनिधी)। नेशनल स्कूल ड्रामा में 6 जून से समर थिएटर फेस्टिवल की शुरूआत हो रही है। इस फेस्टिवल में रंगमंडल के पांच टॉप नाटकों के शोज़ हर दिन शाम को साढ़े छह बजे से होंगे। इस फेस्टिवल में क्रमश: ताजमहल का टेंडर, बायेन, ग़ज़ब तेरी अदा, खामोशी सिली सिली, घासीराम जैसे नाटकों के मंचन होंगे। एनएसडी रंगमंडल के ये ऐसे हिट नाटक हैं, जिनकी लोकप्रियता को देखते हुए समर फेस्टविल में इनके ख़ास शोज़ रखे गये हैं।
‘ताज महल का टेंडर’ का लेखन निर्देशन चितरंजन त्रिपाठी का है। महाश्वेता देवी की कहानी पर आधारित नाटक की परिकल्पना,लेखन और निर्देशन ऊषा गांगुली का है। नाटक ‘ग़ज़ब तेरी अदा’ का लेखन निर्देशन वामन केंद्र का है। खामोशी सिली,सिली का निर्देशन सुरेश शर्मा का है। नाटका का लेखन जोसेफ स्टीन का है, जिसका रूपांतरण आसिफ अली हैदर ने किया है। विजय तेंदुलकर लिखित नाटक- घासीराम कोतवाल का निर्देशन राजेंद्र नाथ ने किया है। नाटक, एनएसडी कैम्पस से कार्यालयीन समय में या शो से पहले लिये जा सकते हैं।







आन लाइन टिकट के लिये www.eticket.nsd.gov.in पर लाग ऑन किया जा सकता है। किसी भी तरह की जानकारी के लिये helpdesk@nsd.gov.in या रंगमंडल को 011-23383420, 23031105 पर कॉल किया जा सकता है।
( इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम https://indorestudio.com/ कलाकारों और कला गतिविधियों की वीडियो वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर आप अपनी कला गतिविधियों के वीडियो ,सूचनाएं ,खबरें हमें indorestudio@gmail.com पर ई मेल कर सकते हैं। अपने शहर,कस्बे,गांव से जुड़े कलाकारों और कला आयोजनों की जानकारियां, वीडियो, उपलब्धि हमसे शेयर कर सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिये अपने सुझाव भेज सकते हैं। – टीम इंदौर स्टुडियो। )

