Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंराष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में नाटक 'जंगल सिटी' का विमोचन

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में नाटक ‘जंगल सिटी’ का विमोचन

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (#nsd) नई दिल्ली में 8 मार्च 2020 को नाटक #जंगल_सिटी (#junglecity)का विमोचन किया गया। #विमोचन एक्ज़ीक्युटिव डायरेक्टर श्री #सुरेश_शर्मा के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के एजुकेशनल डीन श्री अभिलाष पिल्लई और रजिस्ट्रार श्री पीके मोहंती मौजूद थे।

इस संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद श्री सुरेश शर्मा ने कहा, #लॉकडाउन में प्राणियों को बहुत सी मुसीबतों को सामना करना पड़ा। ऐसी खबरें भी आती रहीं। इस दृष्टि से नाटक का कथ्य दिलचस्पी जगाने वाला है। मैं इस काम के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। श्री अभिलाष पिल्लई ने कहा, लेखन के तुरन्त बाद इस नाटक को उन्हें पढ़ने का मौका मिला है । यह नाटक न सिर्फ प्राणियों के प्रति सम्वेदना जगाता है बल्कि रंगमंच पर प्रयोग के नज़रिये से भी आश्वस्त करता है। श्री मोहंती ने महात्मा गांधी के बचपन पर लिखे नाटक #मोनियादिग्रेट की प्रशंसा की। उन्होंने इसके एनएसडी में हुए सफल मंचनों को निर्देशक हफ़ीज़ खान के साथ याद किया। साथ ही बच्चों के लिये लिये निरन्तर रचनात्मक लेखन की प्रशंसा की। अंत मे लेखक श्री #शकील_अख़्तर ने एनएसडी के तीनो प्रमुख दिग्गजों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, सभी के सहयोग और प्रेरणा से वे अपना विनम्र प्रयास जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास