Tuesday, June 16, 2026
Homeकला खबरेंएनएसडी में विश्व रंगमंच दिवस से पूर्वोत्तर राष्ट्रीय नाट्य समारोह

एनएसडी में विश्व रंगमंच दिवस से पूर्वोत्तर राष्ट्रीय नाट्य समारोह

Getting your Trinity Audio player ready...

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। एनएसडी में विश्व रंगमंच दिवस यानी 27 मार्च से पूर्वोत्तर राष्ट्रीय नाट्य समारोह 2024 शुरू हो रहा है। 30 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में पूर्वोत्तर राज्यों के पाँच नाटकों की दस प्रस्तुतियाँ तो होंगी। महोत्सव में पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक झलकियाँ देखने को मिलेंगी। इसमें असम से दो समूहों, त्रिपुरा से एक, नागालैण्ड से एक तथा मणिपुर से एक उत्कृष्ठ नाट्य प्रस्तुतिकोआमंत्रित किया गया है। सभी मंचन नि:शुल्क रखे गये हैं। एक साथ तीन स्थानों पर महोत्सव: एनएसडी के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी और कुलसचिव प्रदीप कुमार मोहंती जी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, पूर्वोत्तर राष्ट्रीय नाट्य समारोह 2024  दिल्ली विश्व विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज, जनकपुरी; सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), द्वारका के साथ ही एनएसडी के कैम्पस में स्थित अभिमंच और सम्मुख सभागार में आयोजित हो रहा है। अभिमंच सभागार से होगा शुभारंभ: महोत्सव का शुभारम्भ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अभिमंच सभागार से होगा। सभी तीन स्थानों पर एक साथ नाट्य मंचन प्रारम्भ किया जाएगा। अभिमंच, सम्मुख और सीसीआरटी के भरतमुनि सभागार में प्रस्तुति का समय सायं 6.30 बजे से सुनिश्चित किया गया है। जबकि भारती कॉलेज सभागार में नाट्य प्रस्तुति सायं 3.30 बजे से प्रारम्भ होगा। कला और कलाकारों के बारे में पढते रहिये – https://indorestudio.com/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास