Wednesday, September 9, 2026
Homeकला खबरें‘NSD मुंबई’ हर युवा कलाकार के लिये अवसरों का विस्तार

‘NSD मुंबई’ हर युवा कलाकार के लिये अवसरों का विस्तार

Getting your Trinity Audio player ready...

“NSD मुंबई की शुरूआत न सिर्फ़ हमारे इंस्टीट्यूशन का विस्तार है, बल्कि थिएटर के माध्यम से, सपने देखने वाले हर युवा कलाकार के लिए अवसरों का विस्तार भी है। मुंबई की रचनात्मक धड़कन इसे हमारे नये चैप्टर के लिए एकदम सही जगह बनाती है।” यह बात एनएसडी, दिल्ली के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने कही है। वे मुंबई में शुरू किये गये केंद्र के दीक्षारंभ समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस कार्यक्रम में एनएसडी, दिल्ली के 2 पूर्व निदेशक सर्वश्री रामगोपाल बजाज और वामन केंद्रे विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मुंबई केंद्र की स्थापना पर शुभकामनाएं दी। इसे रंगमंच शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताया।

समारोह में रंग-दिग्गजों के साथ ही एनएसडी के छात्र रह चुके प्रख्यात कलाकार भी शामिल हुए। इनमें सिने,फिल्म और रंगमंच के जाने-माने अभिनेता मनोज जोशी, रघुबीर यादव, मीता वशिष्ठ, ज़ाकिर हुसैन, स्वानंद किरकिरे, अतुल तिवारी, समीर उपाध्याय, जयंत देशमुख आदि प्रमुख रहे। श्री त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में ये भी कहा कि  ‘मुंबई केंद्र में भी एनएसडी, दिल्ली की तरह इंटेंसिव थियेटर ट्रेनिंग दी जायेगी। इसके लिये बहुत ध्यान से सिलेबस तैयार किया गया है। यह सिलेबस रंगमंच शिक्षा से जुड़े हर पहलू को कवर करता है। यहां पर स्टूडेंट्स अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी हासिल कर सकेंगे। उनके नाटकों को स्थानीय दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। यह उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा’। समारोह को एनएसडी के रजिस्ट्रार प्रदीप.के.मोहंती ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने एनएसडी के विस्तार कार्यक्रमों के साथ नये संकल्पों और योजनाओं की जानकारी दी। थियेटर एजुकेशन में NSD मुंबई की स्थापना को महत्वपूर्ण बताया। NSD मुंबई के बारे में प्रख्यात अभिनेता मनोज जोशी ने कहा, “मुंबई नाटक, टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का केंद्र है। इस दृष्टि से यहां पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का होना ख़ुशी की बात है। यहां अध्ययन करने वाले छात्र न सिर्फ अपनी कला को निखार सकेंगे, बल्कि अपनी कला को नया विस्तार भी दे सकेंगे’। शुभारंभ समारोह में नाट्य संगीत की प्रस्तुतियों में अभिनेता रघुवीर यादव और एनएसडी के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने हिस्सा लिया। चित्तरंजन जी ने अटल बिहारी वाजपेयी की एक रचना प्रस्तुत की। उनके साथ ही नाट्य संगीत के लिये प्रतिष्ठित आमोद भट्ट और उनकी पत्नी सुभश्री और गरिमा ने भी गीत प्रस्तुत किये। आपको बता दें  मुंबई केंद्र में One-Year Production-Oriented Training Programme शुरू किया गया है। इसका मकसद कलाकारों को अनुभवी शिक्षकों और व्याख्याताओं के मार्गदर्शन में थिएटर की शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे अपनी कला को निखार सकें। यह प्रशिक्षण केंद्र अंधेरी पश्चिम में मौजूद है। इस केंद्र में 30 छात्रों का पहला बैच प्रशिक्षण ले रहा है। NSD मुंबई की शुरूआत इस साल एनएसडी के विस्तार कार्यक्रम की दूसरी उपलब्धि कही जा सकती है। इससे पहले संस्थान ने भारत भवन,भोपाल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसकी वजह से दो दशक से निष्क्रिय भारत भवन के रंगमंडल की नई शुरूआत होने जा रही है। बीवी कारंत के दौर की तरह रेपर्टरी में अब नये ड्रामा प्रॉडक्शन तैयार किये जायेंगे। तैयार नाटकों के देश भर में प्रदर्शन किये जायेंगे। इंदौर स्टूडियो मुंबई, आगे सुनिये या पढ़िये Artificial intelligence के दौर में Voice Actor का क्या होगा?  https://indorestudio.com/ai-ke-daur-me-voice-actor/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास