Saturday, May 9, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मनुसरत बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री, ‘छोरी’ में निभाई अमिट छाप छोड़ने वाली भूमिका

नुसरत बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री, ‘छोरी’ में निभाई अमिट छाप छोड़ने वाली भूमिका

सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। ‘नुसरत भरूचा बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, फिल्म इंडस्ट्री ने अभी उनकी प्रतिभा का उपयोग ही नहीं किया है। फ़िल्म ‘छोरी’ में जिस तरह से उन्होंने साक्षी की भूमिका निभाई है,वह अद्भुत हैं। उन्होंने दर्शकों के दिलो-दिमाग़ पर अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है। मैं साक्षी के किरदार में उनके अलावा किसी के बारे में सोच भी नहीं सकता’।यह बात फ़िल्म के निर्देशक विशाल फुरिया ने कही। वे अब छोरी फ़िल्म के सिक्वल के निर्माण में जुटे हैं।
कहना ना होगा कि नवंबर 2021 में रिलीज़ हुई इस सुपरनेचुरल थ्रिलर को जिस तरह से दर्शकों का प्रतिसाद मिला था, उसी समय अबुंदन्शीया एंटरटेनमेंट ने फ़िल्म के सिक्वल की योजना बना ली थी। विशाल फुरिया कहते हैं, “नुसरत अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय फिल्म ‘छोरी’ के अलावा ‘अजीब दास्तान’ में भी दे चुकी हैं। छोरी के लिये उन्हें साइन किये जाते समय ही मुझे विश्वास था कि वे साक्षी की भूमिका के साथ पूरा न्याय कर पायेंगी और ऐसा हुआ भी। जब मुझे इस कहानी जारी रखने का विचार आया तब मैं मेरे पास उनके सिवा कोई और विकल्प नहीं था। विशाल फुरिया ने कहा, ‘मैं नुसरत सहित पूरी टीम के साथ फिर से काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है छोरी के सिक्वल में दर्शक साक्षी के किरदार से जुड़े घटनाक्रमों का रोमांच और भी शिद्दत से महसूस कर सकेंगे’।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास