इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ऑनलाइन मोनोलॉग कॉम्पीटिशन ‘एक फ़नकार..कई किरदार’ को लेकर मुंबई रंगमंच कलाकार किरण पावसकर ने प्रशंसा ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा, लॉक डाउन में इस तरह के कॉम्पटीशन का आयोजन आसान नहीं था लेकिन किरदार आर्ट अकादमी के इकबाल नियाज़ी ने यह कर दिखाया है।
लॉक डाउन के बाद अब चुने गए कलाकारों का परफॉर्म करते हुए देखना एक दिलचस्प अनुभव होगा। गौरतलब है कि किरण इस कॉम्पटीशन की तीन निर्णायकों में से एक हैं। सीनियर एक्टर राकेश बेदी और सरिता हुसैन ने भी 155 एंट्रीज में से कुल 25 कलाकारों का चयन किया है। अंतिम दौर के परफॉर्मेंस के लिये 4 बाल कलाकारों का भी चुनाव किया गया है।
अकादमी के डायरेक्टर इक़बाल के मुताबिक, प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता कलाकारों को क्रमश: 5,3 और 2 हज़ार के पुरस्कार ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ प्रदान किये जायेंगे। साथ ही दो प्रोत्साहन के पुरस्कार भी होंगे। ग्रैंड फिनाले लॉक डाऊन खत्म होने के बाद मैसूर ऑडिटोरियम,माटूंगा,मुंबई में आयोजित होगा।

