Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंऑनलाइन मोनोलॉग स्पर्धा के लिये 25 कलाकारों का चयन

ऑनलाइन मोनोलॉग स्पर्धा के लिये 25 कलाकारों का चयन

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ऑनलाइन मोनोलॉग कॉम्पीटिशन ‘एक फ़नकार..कई किरदार’ के लिये कुल 155 एंट्रीज़ मिली हैं। इनमें से ग्रैंड फिनाले के 4 बाल और 25 व्यस्क कलाकारों का चयन किया गया है। आपको बता दें, लॉक डाउन के दौरान इस स्पर्धा का आयोजन मुंबई के किरदार आर्ट अकादमी ने किया है।

अकादमी के डायरेक्टर इक़बाल नियाज़ी ने इंदौर स्टुडियो से कहा, हम यह कॉम्पीटिशन पहले से करते रहे हैं, मगर लॉक़ डॉउन के दौरान पहली बार हमने ऑन लाइन स्पर्धा आयोजित की। इसमें हमें दुबई और मुंबई के साथ ही देश के विनिन्न राज्यों से भी कलाकारों ने अपने वीडियोज़ भेजे हैं। इन सभी एंट्रीज़ को हमारे तीनों निर्णायक राकेश बेदी,सरिता हुसैन और किरण पावसकर ने देखकर प्रारंभिक रूप से 25 व्यस्क और 4 बाल कलाकारों का चयन कर लिया है।

इकबाल नियाज़ी के मुताबिक, विजेता कलाकारों को पुरस्कार ग्रैंड फिनाले के बाद प्रदान किये जायेंगे। इसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता कलाकारों को क्रमश: 5,3 और 2 हज़ार के पुरस्कार ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ प्रदान किये जायेंगे। साथ ही दो प्रोत्साहन के पुरस्कार भी होंगे। इसी तरह सरोकार रंगकर्मी समूह की संयोजक श्रीमती शशि सोहन शर्मा ने भी अपनी तरफ से पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की है। ग्रैंड फिनाले लॉक डाऊन खत्म होने के बाद मैसूर ऑडिटोरियम,माटूंगा,मुंबई में आयोजित होगा।

इस बीच जजेस ने भी अपने वीडियो जारी कर स्पर्धा के बारे में कलाकारों को सूचना दी है। स्पर्धा की तारीफ की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास