इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। अंतर्राष्ट्रीय महाउर कला महोत्सव में लोक कला संरक्षक पद्मश्री बाबूलाल दाहिया को सम्मानित किया गया। इन्द्रवती लोककला ग्राम रामपुर के लोक कलाकारों ने मानस भवन के मुक्ताकाशी मंच में अहिराई लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति से महोत्सव की शुरुआत की। वरिष्ठ कला समीक्षक गिरिजा शंकर जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथि जगजीवन लाल तिवारी,रामनरेश तिवारी निष्ठुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तदुपरांत योगेश्वर तिवारी के निर्देशन में सृजन मिश्र, दृष्टि तिवारी, स्वर्णिम द्विवेदी, श्लोक तिवारी,दिव्या द्विवेदी, मानसी तिवारी, अभय सिंह, भरत सिंह, शशिरंजन द्विवेदी ने शास्त्रीय गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद पद्मश्री बाबूलाल दाहिया जी को गिरजा शंकर जी के कर कमलों से महाउर कला सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। साथ ही इन्द्रवती नाट्य समिति के संरक्षक,मार्गदर्शक डॉ.शिवशंकर मिश्र सरस एवं डॉ.अनूप मिश्र जी ने गिरिजा शकर जी का सम्मान किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष जी ने रामनरेश तिवारी निष्ठुर जी, जगजीवन लाल तिवारी जी, धनेश गौतम जी युवा एकता मंच गिजवार, योगेश्वर तिवारी जी, अजीता द्विवेदी जी,अभिषेक गुप्ता छोटू भैया, रजनीश जायसवाल जी का सम्मान किया। सम्मान के बाद नाटक बसामन मामा की प्रस्तुति शुरू हुई।

