Wednesday, May 13, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मपकंज त्रिपाठी बिहार में चलाएंगे मतदाता जागरुकता अभियान

पकंज त्रिपाठी बिहार में चलाएंगे मतदाता जागरुकता अभियान

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ‘लोकतंत्र में पंचायत चुनाव का बुनियादी महत्व है। हमें इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये और हमारे हित में काम करने वाले प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिये’। आगामी बिहार पंचायत चुनाव के संदर्भ में लोकप्रिय अभिनेता पकंज त्रिपाठी ने बिहार के ग्रामीण लोगों से यह अपील की है। वे अपने इस राज्य में मतदाता जागरूकता अभियान की बड़ी सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाने जा रहे हैं।
आपको बता दें, पकंज त्रिपाठी गोपालगंज, बिहार के एक गाँव बेलसंड के रहने वाले हैं। एक किसान के बेटे पंकज ने ग्रामीण जीवन और उससे जुड़ी समस्याओं को बहुत करीब से देखा है। उनके सपनों ने उन्हें मुंबई ज़रूर पहुंचाया लेकिन वे अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। यही वजह है कि जब बिहार राज्य चुनाव आयोग ने इस लोकप्रिय अभिनेता से मतदाता जागरुकता अभियान से जुड़ने का आग्रह किया,पकंज त्रिपाठी सहज ही इस अभियान से जुड़ गये।
इस अभियान की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा-‘पंचायत चुनाव की ख़ूबसूरती इस बात में है कि हम हमारे परिवेश के उस उम्मीदवार का चुनाव करते,जिसे हम करीब से जानते-पहचानते हैं। इस तरह हम हमारे ग्रामीण अंचल के पसंदीदा प्रतिनिधि को चुनने का महत्वपूर्ण काम करते हैं’। पकंज त्रिपाठी का मानना है कि देश की प्रगति के लिए शासन के हर स्तर को जड़ों से मजबूत करना ज़रूरी है। 68% से अधिक भारतीय आबादी ग्रामीण भारत में रहती है और यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि यह वर्ग शासन के महत्व को समझता है और पूरे दिल से भाग लेता है। चुनाव आयोग ने अब चुनाव की प्रक्रिया को मानकीकृत करने के लिए बायोमेट्रिक और ईवीएम जैसी आधुनिक तकनीकों की शुरुआत की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास