Wednesday, September 9, 2026
Homeकला खबरेंपीएम मोदी ने देखा 'सरदार पटेल' के जीवन पर आधारित भव्य नाटक

पीएम मोदी ने देखा ‘सरदार पटेल’ के जीवन पर आधारित भव्य नाटक

इंदौर स्टूडियो। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर केवड़िया (गुजरात) में उनके जीवन पर आधारित भव्य नाटक का मंचन हुआ। ‘लौह पुरूष: सरदार वल्लभ भाई पटेल’ नामक इस प्रस्तुति में 200 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। एनएसडी, रिपर्टरी की इस भव्य प्रस्तुति को, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने, बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के साथ से देखा। राष्ट्रीय एकता दिवस 30 अक्तूबर की शाम इसका प्रदर्शन हुआ। मंच पर सरदार पटेल का जीवन जीवंत: यह नाटक सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन की यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम और उनके नेतृत्व में रियासतों के एकीकरण को दर्शाता है। श्री रिज़वान क़ादरी के शोध और इनपुट पर आधारित इस नाटक का लेखन आसिफ़ अली हैदर ने किया है।नाटक का निर्देशन सम्मान की बात: नाटक का निर्देशन एनएसडी, दिल्ली के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने किया है। उन्हीं की अवधारणा और संगीत पर आधारित यह प्रस्तुति है। उन्होंने कहा – ‘हम कृतज्ञ हैं कि हमें प्रधानमंत्री के समक्ष यह नाटक प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इस प्रस्तुति का निर्देशन वास्तव में सम्मान की बात है। हमने बहुत ही कम समय में इस अभिनव मंचन को प्रस्तुत किया है। यह प्रस्तुति एक तरह से सरदार पटेल के जीवन को श्रद्धांजलि है। मुझे विश्वास है कि इस नाटक की विषय वस्तु युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी’।200 कलाकारों की भव्य प्रस्तुति: इस प्रस्तुति में ऐतिहासिकता और नाट्य प्रतिभा का सम्मिश्रण। इसमें 200 से अधिक कलाकारों के साथ कई तकनीशियनों ने हिस्सा लिया। सभी ने अभिनय के साथ दृश्य प्रभावों से इस प्रस्तुति को एक नई ऊँचाई दी। नाटक में संगीत के साथ मंच सज्जा और प्रकाश योजना भी बेहद प्रभावशाली रही। आगे पढ़िये – विवेचना के 50 साल: यादगार नाटकों का सुनहरा सफ़र https://indorestudio.com/vivechna-ke-50-sal/

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास