इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। मुंबई की यास्मीन शेख इन दिनों यू ट्यूब पर अपनी आवाज़ के लिये सुर्खियों में हैं। वे शायरी और कविताओं के लिए आवाज़ दे रही हैं। यास्मीन उर्दू भाषा और अदब से ख़ास लगाव रखती हैं। इसलिये भी वे आज के लेखकों की चुनिंदा उर्दू रचनाएं अपने शार्ट वीडियोज़ में पेश कर रही हैं।
यास्मीन की कविताएं सुनते हुए कई बार लगता है उनकी कविताएं निराशा और उदासी के भंवर में ले जाती हैं। कम ही कविताएं ऐसी हैं जो उम्मीद का दामन थामती नज़र आती हैं या जिनको लेकर अच्छा महसूस हो। यास्मीन इस बात से इनकार करती हैं। वे कहती हैं, ‘मैं जानबूझकर सैड मूड वाली कविताएं नहीं चुनती हैं। वे बस ऐसी रचनाओं पर ध्यान देती हैं जो कुछ अलग हों और अपनी बात को नये तरीके से कहती हों। आप भी देखिये इंदौर स्टुडियो के लिये भेजा गया उनकी एक कविता वीडियो। आप उनकी दूसरी कविताएं खुद yasmeen shaikh नाम के उनके यू ट्यूब चैनल को सर्च कर सुन सकते हैं। उनका कविता ऑडियो का ये फिलहाल नया है लेकिन उनकी आवाज लोगों की दिलों का साज़ बन रही है। वे जुनून क्रिएशन्स के बैनर पर अपनी कविताएं यू ट्यूब पर ला रही हैं। https://www.youtube.com/channel/UC6pAMp3jatI0YhxjfgARcNw
Hi.. Very nice and poised rendition of the poem.. Indeed the poem is also very nice and meaningful.. Keep it up Yasmeen ji
शुक्रिया हसरत ख़ान साहब।