इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ‘वॉटर कलर यानी जलरंग से पेटिंग या चित्रकारी करना आसान नहीं है। यह बहुत ही चुनौती से भरा काम है। जलरंग एक तरह से आपको ‘डिक्टेट’ करते हैं। आपको बहुत ध्यान रखना पड़ता है कि आप इन रंगों का सदुपयोग कैसे करें।’ प्रख्यात चित्रकार प्रभु जोशी ने इंदौर स्टुडियो के लिये की एक ख़ास मुलाक़ात में यह बात कही। वे मुंबई की नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी में आयोजित अपनी पेटिंग एक्ज़ीबिशन के अवसर पर चित्रकार सफ़दर शामी से चर्चा कर रहे थे। सफ़दर शामी खुद एक स्थापित पेंटिग आर्टिस्ट हैं। मुंबई के इस चित्रकार ने लेखक,चित्रकार और दूरदर्शन,आकाशवाणी जैसे संचार माध्यमों के लिये सेवाएं दे चुके विलक्षण शख्सियत प्रभु जोशी से कुछ और भी दिलचस्प सवाल पूछे। देखिये और शेयर कीजिये यह इंटरव्यू।