विशेष प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। ‘भारत में विलक्षण प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसी प्रतिभाओं को ढूँढकर उनका सही मार्गदर्शन करना और सही मंच तक ले जाना,हम सभी का सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है’। यह बात डॉ.भरत शर्मा ने कही। संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ.शर्मा नागरिक सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। यह समारोह इंदौर और जावरा के प्रबुद्दजनों ने आयोजित किया था। समारोह में डॉ.भरत शर्मा का भी मालवी पगड़ी, शॉल, श्रीफल आदि भेंटकर अभिनंदन किया गया।
आपको बता दें कि डॉ.भरत शर्मा ने प्रतिभाशाली बालक आरंभ जैन को राज्य स्तरीय मंचों के साथ ही, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई है। आरंभ जैन विलक्षण प्रतिभा का बालक है, राष्ट्रीय ध्वजों, प्रतीक चिन्हों आदि की उसे सटीक जानकारी है, उसकी विस्मित करने वाली स्मृति है। जबकि उसकी उम्र अभी साढ़े चार साल की ही है। आगे पढ़िये विलक्षण प्रतिभा के धनी आरंभ जैन के बारे में –
साढ़े चार साल के मास्टर आरंभ की प्रतिभा देखकर लोग हुए हैरान!

