Wednesday, August 19, 2026
Homeकला खबरेंप्रो. इंद्रनाथ चौधुरी के निधन पर साहित्य अकादेमी ने जताया शोक

प्रो. इंद्रनाथ चौधुरी के निधन पर साहित्य अकादेमी ने जताया शोक

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। साहित्य अकादेमी के पूर्व सचिव प्रो.इन्द्रनाथ चौधुरी का 11 नवंबर 2024 को निधन हो गया। प्रोफ़ेसर चौधुरी देश के बेहतरीन साहित्यिक प्रशासकों में से एक थे। साहित्य अकादेमी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अकादेमी की ओर जारी बयान में कहा गया है कि प्रोफ़ेसर चौधरी अपनी रचनाओं के माध्यम से हमेशा हमारे बीच रहेंगे। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रशासक रहे स्व.चौधुरी: साहित्य अकादेमी के सचिव और लंदन में नेहरू केंद्र के निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल ने उन्हें एक उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रशासक के रूप में व्यापक पहचान दिलाई। साहित्य अकादेमी में आने से पहले, उन्होंने  कुछ समय दिल्ली विश्वविद्यालय में और  फिर डीबीएचपी, हैदराबाद के साथ-साथ बुखारेस्ट विश्वविद्यालय में भी पढ़ाया। वे देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफ़ेसर भी रहे। एक द्विभाषी लेखक  के रूप में उन्होंने साहित्य और धर्म सहित संस्कृति के कई पहलुओं पर व्यापक रूप से लिखा, महत्वपूर्ण पुस्तकों का अनुवाद किया और कई  प्रतिष्ठित संकलनों का संपादन भी किया। वे दो साल (2013-2015) के लिए एडिनबर्ग नेपियर विश्वविद्यालय, एडिनबर्ग, यूके में आईसीसीआर  के पहले टैगोर चेयर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और संगठनों में व्यापक रूप से व्याख्यान दिए और विभिन्न संकलनों में उनके अनेकों शोध पत्र प्रकाशित हुए। भारतीय साहित्य के मौलिक विश्वकोश को लाने, संशोधित करने और प्रकाशित करने के लिए उन्हें दुनिया भर के साहित्य प्रेमियों द्वारा हमेशा याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास