इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। इंदौर के अनंत टैरेस थियेटर में ‘नाटक – मार पराजय’ का मंचन किया गया। नाटक का लेखन राजेश कुमार ने किया है। निर्देशन निज़ाम पटेल और सह निर्देशन अदनान खां है। यह नाट्य प्रस्तुति चार राज्यों में जारी ‘पुस्तक यात्रा’ अभियान के तहत खेला गया। नाटक में अखिलेश जैन,प्रीति श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की मुख्य भूमिकाएं अभिनीत की है। जबकि सहयोगी भूमिकाओं में खुद अदनान खां के साथ आदिल सैफ़ी ने भी काम किया है। नाटक बताता है कि कोई भी व्यक्ति एक दिन में महान नहीं बनता। नाटक में लेखक ने महात्मा गांधी के ब्रह्मचर्य पालन को को लेकर उनकी ज्ञानेंद्रियों की लड़ाई को वर्णन किया है। नाटक में गांधी जी बताते हैं कि वे कैसे ब्रह्मचारी बने। वे बताते हैं कि आख़िर वो क्यों ब्रह्मचर्य के पालन की कठिन प्रतिज्ञा ले रहे हैं।