Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरें'पुस्तक यात्रा' के इंदौर में कई कार्यक्रम, चार राज्यों में जारी है...

‘पुस्तक यात्रा’ के इंदौर में कई कार्यक्रम, चार राज्यों में जारी है यात्रा, कई स्कूल भी जुड़े

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में 7 सितम्बर जारी पुस्तक यात्रा 11 सितंबर को इंदौर में पहुंच रही है। इंदौर में पुस्तक यात्रा को लेकर सुबह 11 बजे लेखिका संघ और वनमाली सृजन पीठ एक साझा कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें 5 लेखिकाओं द्वारा कहानी पाठ किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश वर्मा करेंगे जबकि मुख्य अतिथि सूर्यकांत नागर होंगे। बाद में पुस्तक यात्रा सारदा रामकृष्ण विद्या मंदिर पहुंचेगी। जहां पर कार्यक्रम में मुकेश वर्मा के साथ ही विशेष अतिथि के रूप में हरेराम वाजपेयी और नियति सप्रे होंगी। यहां पर स्कूली बच्चे कहानी और कविता का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली चित्रकला प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किये जाएंगे। इस अवसर पर अनंत थियेटर की ओर से पर्यावरण को लेकर एक नुक्कड़ प्रस्तुत किया जायेगा। इसका निर्देशन प्रगल्भ श्रोत्रिय ने किया है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा व्यास करेंगी। आपको बता दें राज्य के कई शहरों के अलग-अलग स्कूलों में पुस्तक यात्रा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। इस रचनात्मक आंदोलन से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़ रहे हैं।

साक्षरता दिवस से जारी है पुस्तक यात्रा: आपको बता दें,साक्षरता दिवस से शुरू हुई पुस्तक यात्रा मध्यप्रदेश में भोपाल,खंडवा, बिहार में वैशीली, झारखंड में हज़ारी बाग और छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से एकसाथ शुरू हुई है। यह यात्रा आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग (झारखंड), वनमाली सृजन पीठ  द्वारा नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली, विज्ञान प्रसार, नई दिल्ली एवं राज्य तथा स्थानीय स्तर पर साहित्य, कला, संस्कृति, सृजन, सामाजिक सरोकार एवं पुस्तक संस्कृति के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान करने वाली संस्थाओं एवं रचनाकारों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। पुस्तक यात्रा में वनमाली सृजन केंद्र एवं आईसेक्ट के स्थानीय केन्द्र भी मुख्य भूमिका निभा रहे है। यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में रजत कपूर,पियूष मिश्रा,तिग्मांशू धुलिया, विनय पाठक और रघुवीर यादव जैसे लेखक और कलाकार भी शामिल हुए हैं।चित्र:पुस्तक यात्रा के कार्यक्रम में अभिनेता रघुवीर यादव के साथ अनंत थियेटर इंदौर के प्रांजल श्रोत्रिय  

भोपाल में यादगार रहा पुस्तक यात्रा का कार्यक्रमभोपाल में पुस्तक यात्रा का भव्य स्वागत वरिष्ठ साहित्यकार श्री कैलाश चंद्र पंत जी के सानिध्य में हिन्दी भवन, भोपाल द्वारा किया गया। सर्व प्रथम श्री संतोष चौबे,  वरिष्ठ कवि कथाकार एवं कुलाधिपति, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय का सम्मान राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हिन्दी भवन, भोपाल द्वारा शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। रचना पाठ के पूर्व अतिथियों द्वारा *किताबें करती है बातें* पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विश्व रंग अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव तथा पुस्तक यात्रा पर समग्रता से प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ कवि कथाकार और रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने ‘किताबें करती है बातें’ पुस्तिका से पुस्तकों पर केंद्रित कविताओं का रचनात्मक पाठ किया। वरिष्ठ कथाकार एवं वनमाली सृजन पीठ के अध्यक्ष श्री मुकेश वर्मा ने स्वागत वक्तव्य के साथ पुस्तक यात्रा एवं कथादेश पर रचनात्मक प्रकाश डाला। इस अवसर पर पद्मश्री वरिष्ठ रचनाकार  रमेश चन्द्र शाह, वरिष्ठ कथाकार  रमाकांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ कवि  राजेश जोशी एवं  ए.के. ग्वाल, कुलपति, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा पुस्तक यात्रा के इस अनूठे आयोजन को एक अनुकरणीय एवं अविस्मरणीय पहल बताते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई। कहानी, कविता, गीत एवं गजल के मिलेजुले अनूठे रचना पाठ में वरिष्ठ रचनाकार श्री ध्रुव शुक्ल, श्री सुबोध श्रीवास्तव, डॉ. वीणा सिन्हा, सुश्री सुमन सिंह ने कहानी पाठ के माध्यम से सभी के दिल पर गहरी छाप छोड़ी।  इस अवसर पर वरिष्ठ कवि श्री निरंजन श्रोत्रिय, श्री मनोहर पटेरिया मधुर, श्री मणिमोहन मेहता, श्री जहीर कुरैशी, डॉ. आरती, श्री मोहन सगोरिया, श्री सौरभ पाण्डेय, डॉ. मौसमी परिहार, सुश्री शहनाज इमरानी, सुश्री संध्या कुलकर्णी ने अपनी रचनाओं का रचनात्मक पाठ किया।वरिष्ठ रंगकर्मी श्री राजीव सिंह द्वारा रंग संगीत की शानदार प्रस्तुति दी गई।पुस्तक यात्रा के दौरान कई रचनात्मक कार्यक्रम: पुस्तक यात्रा के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी, परिचर्चा, रचनाकारों का रचना पाठ, युवाओं का रचना पाठ, टैलेंट हंट, लोक कलाकारों का प्रदर्शन, रचना पाठ, विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण, जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुस्तक यात्रा में देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान *आईसेक्ट पब्लिकेशन, भोपाल* द्वारा प्रकाशित साहित्य कला, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, कौशल विकास एवं सामाजिक सरोकार पर केंद्रित 200 से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। इंदौर के बाद पुस्तक यात्रा 12 सितंबर को रतलाम (गुजराती विद्यालय ), 13 सितंबर को उज्जैन ( शासकीय उच्चतर विद्यालय ), 14 सितंबर को शाजापुर (शासकीय एक्ससिलेंस विद्यालय) , 15 सितंबर को आगर (नीलकंठेश्वर कान्वेंट स्कूल), 16 सितंबर को राजगढ़ (सरस्वती विद्या मंदिर), 17 सितंबर को ब्यावरा (शासकीय उच्चतर विद्यालय), 18 सितंबर को विदिशा (शासकीय एक्ससिलेंस विद्यालय ),19-20 सितंबर को रबिन्द्र भवन, भोपाल में जाएगी।20 से 22 सितम्बर 2019 तक *पुस्तक यात्रा का समापन समारोह* एवं *तीन दिवसीय युवा उत्सव* भोपाल, खंडवा, बिलासपुर, हजारीबाग एवं वैशाली में आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास