इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। गांधी जयंति पर रायपुर में कलाकार संस्था ‘अभिनट फिल्म और नाट्य फाउंडेशन’ ने संस्कृति विभाग के खिलाफ़ नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शनों के ज़रिये अपना विरोध जताया। अभिनट के कलाकारों ने दोपहर से शाम तक कुल छह जगहों पर संस्कति तुम्हारे बाप की नहीं नामक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन शहर के कचहरी गार्डन, गाँधी चौक, नगर निगम गार्डन, विवेकानंद गार्डन, बूढ़ा तालाब और प्रेस क्लब पर किये गये गये। अभिनट के प्रमुख योग मिश्र के मुताबिक, यह प्रदर्शन आपत्तिजनक व्यवहार करने वाले संस्कृति विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ है। जब तक सरकार उस अफ़सर के खिलाफ़ कार्रवाही नहीं करेगी। कलाकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन,धरना आदि करते रहेंगे।
नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन में जो कलाकार शामिल हो रहें हैं, उनके नाम हैं -समीर शर्मा, मंगेश कुमार, अखिलेश कुमार. फाल्गुनी लायचा, सत्यम पाठक, ममता जैसवार, आदित्य देवांगन, पिंकू वर्मा, साहित्या ठाकुर, सूर्या तिवारी और शुभम ठाकुर। नाटक का लेखन व निर्देशन योग मिश्र ने किया था। सहयोग सुनील पान्डे और रवि शर्मा का है।

