Tuesday, June 16, 2026
Homeकला खबरेंरंग महोत्सव में खेले गए 3 शानदार नाटक ,'बूढ़ी काकी','मंत्र' और 'दि गिफ्ट'...

रंग महोत्सव में खेले गए 3 शानदार नाटक ,’बूढ़ी काकी’,’मंत्र’ और ‘दि गिफ्ट’ का शानदार मंचन,बाल कलाकारों ने दिया बढ़िया रंगकर्म का परिचय

(रायपुर से सुभाष मिश्रा)। रायपुर के राजकुमार कालेज जिसे लोग RKC के रूप में जानते हैं, यहां के छात्र-छात्राओं ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित दो नाटक ‘बूढ़ी काकी’,’मंत्र’ और ओ हेनरी के नाटक ‘दि गिफ्ट’ का शानदार मंचन किया।

युवा कवि सम्मेलन के इन तीनों नाट्य प्रस्तुति मे RKC के 90 विधार्थियो ने भाग लिया । रायपुर के इस 136 साल पुराने स्कूल जिसे राजकुमार कालेज कहा जाता है,यहां नाट्य विभाग को बने हुए भी 130 साल हो गये । RKC के शिक्षकों की मेहनत नाट्य प्रस्तुतियों मे साफ़ दिखाई दे रही थी।


इस तरह की नाट्य प्रस्तुतियाँ यदि इन बच्चों के बीच लगातार होती रहेगी तो निश्चित ही अपने समय और समाज को देखने समझने का इनका नज़रिया भी बदलेगा और ये अच्छे शासक , प्रशासक , उधोगपति के साथ -साथ एक संवेदनशील इंसान भी बने रहेंगे।(इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास