Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंराज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने किया ‘राष्ट्रभाषा हिन्दी गीत’ का लोकार्पण

राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने किया ‘राष्ट्रभाषा हिन्दी गीत’ का लोकार्पण

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। हिंदी दिवस के अवसर पर राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने ‘राष्ट्रभाषा हिन्दी गीत’ का लोकार्पण राज भवन में किया। यह गीत जाने-पहचाने गीतकार,समीक्षक देवमणि पांडेय ने लिखा है। संगीत उद्धव ओझा ने दिया है। आवाज़ चिंतन बाकीवाला,सोनाली पटेल की है। विश्व हिंदी अकादमी मुंबई और मालवा रंगमंच समिति के साझा प्रयासों से यह गीत प्रस्तुत किया गया है। गीत का वीडियो भी बनाया गया है। इस वीडियो का निर्देशन केशव राय ने किया है। केशव राय कला और साहित्य के लिये मालवा और मुंबई दोनों ही जगहों पर निरंतर प्रयासरत रहते हैं। गीत का निर्माण मंजू गौतम ने किया है।

माननीय राज्यपाल ने गीत की सराहना की और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। महामहिम के अनुरोध पर गायक चिंतन बाकीवाला और गायिका सोनी सोनाली पटेल ने इस गीत को राजभवन में गाकर सुनाया। आपको बता दें कि राष्ट्रभाषा हिन्दी गीत को मुंबई में आज़ादी 75 वर्षों में हिंदी की विकास यात्रा के संदर्भ में जारी किया गया था। गीत के विमोचन पर निर्माण टीम के सभी सम्मानीय सदस्य मौजूद थे। इस गीत का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। आप पढ़िये देवमणि पांडेय रचित यह गीत।

लहराता रहा है सदियों से धरती पर हिंदी का परचम
हिंदी के दम पर दुनिया ने देखा है भारत का दमख़म

हिंदी हम सब का गौरव है, ये जन जन की अभिलाषा है
हिंदी हर दिल की धड़कन है, हिंदी तो विश्व की भाषा है

हिंदी हर क्षेत्र में आगे है, दुनिया वालों ने मान लिया
कुछ बात तो है इस हिंदी में, सबने इसको सम्मान दिया

हिंदी हम सबका स्वाभिमान आज़ादी की परिभाषा है
हिंदी हर दिल की धड़कन है, हिंदी तो विश्व की भाषा है

हिंदी हम सबकी ख़ुशहाली, हिंदी विकास की रेखा है
हिंदी में युवा पीढ़ी ने सदा, हर ख़्वाब सुनहरा देखा है

हिंदी उड़ान है सपनों की, मंज़िल पाने की आशा है
हिंदी हर दिल की धड़कन है, हिंदी तो विश्व की भाषा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास