ग्वालियर,19 मई ( अजय जैन )।फ्रांस के महान कथाकार, गाय दी मोपांसा की दो कहानियों पर आधारित नाटक ‘दि गिफ्ट’ का ग्वालियर में मंचन किया गया। ‘रंग कुटुम्ब’ के कलाकारों की यह प्रस्तुति चुनौतीपूर्ण थी लेकिन इसके सफल मंचन की दर्शकों ने सराहना की। नाटक का संगीत,नाटक की कोरियोग्राफी और कलाकारों का अभिनय सराहनीय था। शहर में इस तरह के नाट्य प्रयोग बड़ी बात है। इसके लिये नाटक के निर्देशक और इस नाटक की निमार्ण टीम की प्रशंसा की जाना चाहिये।
गाय दी मोपांसा (1850-1893) फ्रांस के ऐसे लेखक हैं जिन्होंने स्त्री-पुरुष संबंधों, अभिजात्य वर्ग और मनुष्य की भावनात्मक समस्याओं पर बहुत खूब लिखा है। मोपांसा की कथाओं को रंगमंच पर उतारना आसान नहीं है लेकिन ‘रंग कुटुम्ब’ के कलाकारों ने एक सार्थक प्रयास किया। मोपांसा की दो कथाओं का समायोजन “दि गिफ्ट” के नाट्यरूप में किया गया था।