Tuesday, June 16, 2026
Homeकला खबरेंरंगकर्मी आशीष देव चारण को उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान युवा पुरस्कार

रंगकर्मी आशीष देव चारण को उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान युवा पुरस्कार

इंदौर स्टूडियो, कला प्रतिनिधि। जोधपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष देव चारण को उस्ताद बिस्मिल्ला खान युवा पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है। संगीत नाटक अकादमी,दिल्ली ने यह घोषणा की। उन्हें यह पुरस्कार साल 2019 के लिये प्रदान किया जायेगा। चारण को नाट्य निर्देशन की श्रेणी में इस पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। संगीत नाटक अकादमी के औपचारिक समारोह में आशीष देव चारण को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार स्वरूप 25,000 रुपये की नकद राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा।
17 वर्षों से निरंतर रंगकर्म: जोधपुर के ‘रम्मत रंगमंच संस्थान’ से जुड़े आशीष देव चारण बीते 17 वर्षों से हिंदी और राजस्थानी रंगमंच के क्षेत्र में निरंतर काम कर रहे हैं। बतौर निर्देशक चारण ने रियल विंग्स, बोल म्हारी मछली इतरो पाणि, मेह राजा थे प्रजा, पतलू, उसने कहा था, शुद्धि, अभिशप्त जैसे नाटकों का निर्देशन किया है। कई प्रतिष्टित नाट्य समारोहों में प्रस्तुतियां दी हैं। एक अभिनेता के रूप में उन्होंने रंगमंच महोत्सव, भारत रंग महोत्सव, थिएटर ओलम्पिक, रंग संगम, नार्थ ईस्ट थिएटर फेस्टिवल जैसे नाट्य आयोजनों के मंचनों में हिस्सा लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास