इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ‘दृश्य निर्माण प्रक्रिया’ विषय के अंतर्गत आर्टिस्ट कम्बाइन इंस्टिट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट, ग्वालियर में हाल ही में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बाल कलाकारों के साथ ‘मोनिया दि ग्रेट’ नाटक के चयनित दृश्यों का निर्माण करना सिखाया गया। इस नाटक का लेखन शकील अख़्तर ने किया है। इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. संजय लघाटे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, कार्यशाला में बाल कलाकारों ने जो कुछ सीखा है, उसे मंच पर कैसे अभिनीत करें,कलाकारों को इस बात की जानकारी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी धीरज सोनी ने बाल कलाकारों को सेट, कॉस्ट्यूम,मेकअप, ब्लॉकिंग और कोरियोग्राफी से सम्बधित जानकारी भी दी। अब बच्चे मंचन किये जाने वाले दृश्य के सेट निर्माण, कॉस्ट्यूम एन्ड मेकअप, ब्लॉकिंग एन्ड कोरियोग्राफी, अभिनय आदि पर खुद ही काम कर रहे हैं। बाल कलाकारों के अंदर दृश्य निर्माण करने की रचनात्मक प्रवृत्ति पैदा हो, यह तभी संभव है जब वे प्रस्तुति करें। प्रयास यह होगा कि बच्चे अभ्यास के तौर पर स्वयं दृश्य बनाना