Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंराष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला में आठ राज्यों के प्रतिभागी सीखेंगे रंगमंच की बारीकियां

राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला में आठ राज्यों के प्रतिभागी सीखेंगे रंगमंच की बारीकियां

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। इंद्रवती नाट्य समिति एवं संस्कार भारती मध्यभारत क्षेत्र के संयुक्त तत्त्वावधान में निःशुल्क आवासीय राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रस्तुति परक यह  कार्यशाला वैष्णवी गार्डन में आयोजित हो रही है। कार्यशाला 11 दिन तक चलेगी। इसमें 8 राज्यों के प्रतिभागी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।दीप प्रज्जवलन,सरस्वति वंदना,भजन और कजरी गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। मां वीणा वादिनी समिति के बाल कलाकार सृजन मिश्र ने यह प्रस्तुतियां दी। तबले पर संगत एसके गुप्ता जी ने की। कार्यक्रम की रूप रेखा रोशनी प्रसाद मिश्र ने रखी। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पधारे डॉ. अनूप मिश्र ने कहा कि सीधी रंगमंच देश के प्रतिष्ठित रंग संस्थानों में से एक है जहां पूरे देश भर के प्रतिभागी आकर रंगमंच के विभिन्न आयामों की बारीकियां सीखते हैं। जबकि अंतर्राष्ट्रीय महाउर कला महोत्सव में दुनिया भर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से सीधी का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ ही आयोजक मंडल को कार्यशाला के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर मिश्र ‘सरस’ ने कहा कि कला और कलाकार दोनों के विस्तार के लिए कार्यशाला का होना बहुत जरूरी है, हालांकि कार्यशाला करने के लिए बड़े कलेजे की आवश्यकता होती है। यह माद्दा नीरज, रोशनी और नरेंद्र में है। इसके लिए डॉ. अनूप मिश्र का सहयोग मिलता रहता है, तभी यह सम्भव हो पाता है। विशिष्ट अतिथि अजीता द्विवेदी ने कहा कि इंद्रवती नाट्य समिति ने सीधी का नाम रोशन किया है हमें समिति के पदाधिकारियों एवं कलाकारों पर गर्व है। अंत में नरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों का गीत के साथ आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में रजनीश जायसवाल, प्रजीत साकेत,श्रवण मिश्र सहित आयोजन मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास