सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। रिद्धि डोगरा अंशुमान झा की एक्शन फिल्म “लकड़बग्घा” में एक प्रमुख निभाने के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रही हैं। विक्टर मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की इसी महीने शूटिंग शुरू हो रही है। इस फ़िल्म की पटकथा आलोक शर्मा ने लिखी है। रिद्धि के अनुसार उसे बॉलीवुड में इसी तरह की फ़िल्म के ज़रिये अपनी एंट्री का इंतज़ार था और वह हो गया है।
एक टेलीविजन एक्टर और ओटीटी स्पेस में ‘असुर और मैरिड वुमन’ जैसे शोज़ से सफलता पाने के बाद रिद्धी इस फ़िल्म का हिस्सा बनी हैं। यह फ़िल्म पशु व्यापार उद्योग के पीछे की कहानी को परदे पर पेश करने जा रही है। रिद्धी फ़िल्म में कोलकाता की क्राइम ब्रांच ऑफिसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फ़िल्म में उनके कुछ महत्वपूर्ण एक्शन दृश्य हैं। इन दृश्यों के फ़िल्मांकन के लिये वे अंशुमन के साथ ट्रेनिंग में जुट गई हैं।
रिद्धि कहती है ” आप जो काम करना चाहते हैं वह काम आपको ख़ुद ढूंढ लेता है। मैं ऐसी ही फ़िल्मों काम करना चाहती हूँ जिसका कोई सार्थक मकसद हो। “लकड़बग्घा” एक ऐसी ही फ़िल्म है। वैसे भी मैंने हमेशा ही अपने करियर के लिये बहुत सावधानी से प्रोजेक्टस का चयन किया है। मैं मानती हूं कि किसी भी काम के लिये आपकी अनुभूति, ऊर्जा और जुनून महत्वपूर्ण तत्व हैं। फ़िल्म में मेरा रोल एक सख़्त मिज़ाज कर्तव्यनिष्ठ ऑफिसर का है लेकिन वहीं वह एक नरम दिल और भावुक इंसान भी है। मैं फिलहाल अपनी ट्रेनिंग का मज़ा ले रही हूं और अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ़ करने के लिये खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर रही हूं।
#रिद्धी_डोगरा #लकड़बग्घा #फिल्म_शूटिंग #बॉलीवुड #सिने_ख़बरें #इंदौर_स्टुडियो

