Saturday, October 17, 2026
Homeकला खबरेंअभिनव कला समाज को सभी कला विधाओं का केंद्र बनाया जाये :...

अभिनव कला समाज को सभी कला विधाओं का केंद्र बनाया जाये : डॉ.वरदमूर्ति मिश्रा

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम।‘अभिनव कला समाज को शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ सुगम संगीत, वादन, अभिनय सहित अन्य विधाओं का केंद्र बनाया जाना चाहिए।’ अभिनव कला समाज के परिसर में आये मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा ने यह बात कही।अभिनव कला समाज का स्वर्णिम इतिहास: डॉ. मिश्रा ने कहा , ‘अभिनव कला समाज का स्वर्णिम इतिहास रहा है। आज वक़्त की जरूरत के हिसाब से इसे उन्नत किये जाने की आवश्यकता है।’ डॉ. मिश्रा ने सुझाव दिया कि अभिनव कला समाज को किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से मान्यता लेकर कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स आरम्भ करना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को उचित मंच मिले। डॉ. मिश्रा ने अभिनव कला समाज में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन भी किया।
खारीवाल ने दी भावी योजनाओं की जानकारी: इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने डॉ.  मिश्रा को संस्था में आयोजित कार्यक्रमों की और भावी योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. मिश्रा का स्वागत कोषाध्यक्ष कमल कस्तूरी, कार्यकारिणी सदस्य सोनाली यादव, वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिम्बोदिया, नवनीत शुक्ला और विजय गुंजाल ने किया। आभार प्रवीण धनोतिया ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास