|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। हिंदी साहित्य के सबसे बड़े साहित्यिक उत्सव – साहित्य आजतक – का छठा संस्करण नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 24 से 26 नवंबर, 2023 तक आयोजित होगा। इस आयोजन में साहित्य और सिने जगत के कई सितारे जगमगाएंगे। ये सितारे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमय से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इन कला हस्तियों में जावेद अख़्तर के साथ उनकी बेटी ज़ोया अख़्तर, मेघना गुलज़ार, मनोज़ वाजपेयी, पीयूष मिश्रा, ज़ुबिन नौटियाल और विकास दिव्यकीर्ति जैसे नाम शामिल हैं। आयोजन में प्रवेश के लिये रजिस्ट्रेशन जारी है।
दर्शकों के लिये प्रवेश नि:शुल्क: आयोजन में शामिल होने के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। प्रवेश नि:शुल्क है। रजिस्ट्रेशन aajtak.in/sahitya पर लॉग ऑन कर किया जा सकता है। इंडिया टुडे ग्रुप के इस उत्सव का यह छठा साल है। इस साल इसे और भी बड़ा और बेहतर रूप दिया गया है। आयोजन के प्रति बीते 5 सालों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। देखने वालों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हुआ है। बीते साल 2 लाख लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। तीन दिन के इस आयोजन में आप विभिन्न प्रकार की साहित्यिक विधाओं जैसे कविता, गद्य, नाटक, कहानी आदि के साक्षी बनेंगे। यह समसामियक कला और हिंदी साहित्य की नई अवधारणाओं और नज़रियों को समझने का एक बेहतरीन अवसर और उत्सव होगा।
मंच पर होंगे कई नामी सितारे: इस साहित्यिक महोत्सव में विविध क्षेत्रों के बड़े नाम शामिल होंगे। मिसाल के लिये जावेद अख्तर, जोया अख्तर, मेघना गुलज़ार, विक्की कौशल, मनोज बाजपेयी, राजपाल यादव; गायक और गीतकार जुबिन नौटियाल, अभिनेता – गीतकार-पटकथा लेखक पीयूष मिश्रा, लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला; हिंदी लेखिका गीता श्री; योगेन्द्र यादव और कुमार विश्वास के साथ ही प्रेरक वक्ता डॉ. विकास दिव्यकीर्ति; लेखक अमीश त्रिपाठी और अनुजा चौहान जैसे कई प्रख्यात नाम शामिल होंगे। आगे पढ़िये –
प्रभु जी के अंतिम संस्कार में चार लोग भी शामिल नहीं थे: अनिता जोशी

