Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंसाहित्य अकादेमी ने बनाया रीडिंग रिले का विश्व कीर्तिमान

साहित्य अकादेमी ने बनाया रीडिंग रिले का विश्व कीर्तिमान

Getting your Trinity Audio player ready...

विशेष प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। साहित्य अकादेमी ने विश्व की सबसे लंबी रीडिंग रिले का विश्व कीर्तिमान रचा है। ‘साहित्योत्सव 2024’ के दौरान दिल्ली के रवींद्र भवन स्थित, मेघदूत ओपन थिएटर में यह पाठ आयोजित किया गया। इस पाठ में भारतीय लेखकों और कवियों ने हिस्सा लिया। इसमें एक ही दिन में विभिन्न भारतीय भाषाओं में पाठ का अनूठा विश्व कीर्तिमान बनाया गया। उर्दू के लेखक और गीतकार गुलज़ार की मौजूदगी में इसकी घोषणा की गई। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की देखरेख में कीर्तिमान: इस रीडिंग रिले का मूल्यांकन लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की देखरेख में हुआ। कीर्तिमान आईयूडेक्स इंटरनेशनल लॉ द्वारा प्रमाणित किया गया। आपको बता दें कि आईयूडेक्स इंटरनेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन (आईक्यूसी) वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एंड वर्ल्ड रिकॉर्ड एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन लिमिटेड, यूएसए, यूके और भारत के माध्यम से प्रदर्शन ग्रेडिंग के लिए मान्य है। ये कीर्तिमान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव में बनाया गया है। साहित्य के इस उत्सव में सबसे अधिक प्रतिभागियों और भाषाओं का प्रतिनिधित्व हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास