कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। अलरवर रंगम नाट्य महोत्सव में अंजली काजल द्वारा लिखित कहानी “सैलाब” पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। नाट्य रूपांतरण और निर्देशन दिवाकर नवीन दिवाकर ने किया है। यह प्रस्तुति, नाटकशाला थियेटर कंपनी की प्रस्तुति रही।
नाटक की कहानी दो सहेलियों के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष की दास्तान है। दोनों के स्वभाव में विषमता होते हुए भी दोनों एक-दूसरे के साथ खड़ी नज़र आती हैं। दोनों के पात्रों को मंच पर निभाया है ममता कर्नाटक और मनीषा मल्होत्रा ने। कहानी में जहां पम्मी का पात्र अपने अतीत में अपने साथ हुई घटनाओं से प्रभावित और व्यथित होता है। वहीं नैना का पात्र अपने जीवन में हुई घटनाओं से उबर कर आगे बढ़ता है। नाटक के दोनों ही चरित्र अपने जीवन में समाज की बनी बनाई धारणाओं पर सवाल करती और उन्हें बदलती नजर आती हैं।

