Wednesday, August 19, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मसाल 2021 के वे चेहरे जिनके किरदार सिल्वर स्क्रीन पर बन गये...

साल 2021 के वे चेहरे जिनके किरदार सिल्वर स्क्रीन पर बन गये यादगार

अहमद ख़ान,इंदौर स्टुडियो। साल 2021 अब बीतने को है। इस साल में सिल्वर स्क्रीन पर कुछ ऐसे कलाकार नज़र आये जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो दिमाग़ पर अनूठी छाप छोड़ी। ये चहेते कलाकार आज ना सिर्फ दर्शकों के दिलों में अपनी ख़ास पहचान बना चुके हैं बल्कि वे अपने किरदारों से  इंडस्ट्री में नये सितारों का दर्जा पा चुके हैं। इस रिपोर्ट में कुछ ऐसे ही कलाकार।सामंथा रुथ प्रभु: इस साल के यादगार कलाकारों की लिस्ट में अगला नाम प्रतिभाशाली सामंथा प्रभु का है। ‘फैमिली मैन 2’ में आतंकी संगठन की महिला सदस्य का उनका चित्रण, जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी जान दे देती है, वह एक पूरी तरह से आश्वस्त करने वाला प्रदर्शन था। उन्होंने जैसे उस किरदार को जिया, उसमे पूरी तरह से ढल गयी थी और अपने काम के माध्यम से इतिहास रचा है।वामिका गब्बी :वामिका गब्बी एक और नाम है जिसका यहां उल्लेख करना आवश्यक है। डिज्नी हॉटस्टार के ‘ग्रहण’ में मनु के रूप में उनकी भूमिका के लिए अभिनेत्री को पवन मल्होत्रा जैसे कलाकारों के बीच अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिला। मनु के किरदार में उन्हें दर्शकों की ख़ासी प्रशंसा मिली।अंशुमन पुष्कर : अंशुमन पुष्कर की इस साल दो फ़िल्में आईं, ग्रहण और काठमांडू कनेक्शन। इस तरह उनके लिये 2021एक यादगार साल रहा। इस अभिनेता ने दोनों ही फ़िल्मों में दो अलग-अलग पात्रों के साथ न्याय किया। दोनों प्रदर्शनों ने उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म लोकप्रियता दिलाई।सनी हिंदुजा : TVF के ‘एस्पिरेंट्स’ में एक IAS उम्मीदवार का किरदार हो या ‘द फैमिली मैन 2’ में एक पुलिस वाले की भूमिका , इन दोनों ही पात्रों को अभिनेता सनी हिंदुजा ने स्क्रीन पर बखूबी निभाया है। दोनों ही एक दूसरे से बिल्कुल अलग और विपरीत पात्र हैं। जहाँ ‘एस्पिरेंट्स’ में वे एक असफल संदीप भैया बने हैं तो वहीं ‘फैमिली मैन 2’ में मिलिंद के रूप में उनकी भूमिका एक्शन प्रधान है। एक में विनम्र हैं जबकि दूसरे में कठिन कार्य करने वाले हैं। दोनों भूमिकाओं ने उन्हें दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बना दिया है।दृष्टि धामी: अंत में, ‘द एम्पायर’ में ख़ानज़ादा बेगम का ज़बरदस्त और यादगार किरदार जीने वाली दृष्टि धामी। कम उम्र, उग्र और उत्साही, दृष्टि धामी ने अपने प्रशंसकों को अपनी इस एक भूमिका से आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्हें कभी भी इस तरह की भूमिका में नहीं देखा गया, जिसने दर्शकों को अपनी तरफ़ इस कदर आकर्षित किया हो। एक ऐसे युग में एक महिला के रूप में जहां उन्हें कम या कुछ न कहने की अनुमति थी, ऐसे में दृष्टि ने एक राजकुमारी के साहस और आंतरिक शक्ति को बहुत खूबी के साथ जीवंत किया। अपने साम्राज्य को बचाने की जद्दोजहद करता एक ऐसी भूमिका, जिसमें दृष्टि वह सबकुछ करती दिखाई देती हैं, जो उनके बस में हैं।आदर्श गौरव: 2021 के सफल कलाकारों की सूची में सबसे पहले हम आदर्श गौरव को याद कर सकते हैं। ‘द व्हाइट टाइगर’ में बलराम हलवाई के रूप में आदर्श ने एक ऐसे पात्र को जिया जिसे दर्शक को ने ख़ूब सराहा है। क्रूर लेकिन कमज़ोर बलराम वाले उनके अभिनय ने उन्हें बाफ्टा नामांकन भी दिलाया।

#आदर्श_गौरव #वामिका_गब्बी #अंशुमन_पुष्कर #सनी_हिंदुजा #दृष्टि_धामी
#बॉलीवुड#फिल्म_चर्चा#सिनेमा #इंदौर_स्टुडियो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास