इंदौर स्टुडियो। ओटीटी की नई लहर ने हाल के दिनों में बॉलीवुड के कई बड़े नामों को अपनी ओर आकर्षित किया है। असामान्य कहानी के साथ लंबे फॉर्मेट वाले कंटेंट ने कई सितारों को ऐसी भूमिकाओं में दिखने का अवसर दिया है, जो पहले कभी देखी नहीं गई। आइये जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री के वे कौन से सुपर स्टार हैं जो नये साल में ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं ? मुंबई से अहमद ख़ान की विशेष रिपोर्ट।
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित: सूची में शिखर पर हैधक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने। माधुरी जैसी कम ही अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने स्टारडम की इतनी हैसियत और बुलंदी पाई है। ‘फाइंडिंग अनामिका’ वेब शो से माधुरी डिजिटल स्पेस में डेब्यू करेंगी। नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट टुडम में इस शो का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। करण जौहर द्वारा निर्मित, फाइंडिंग अनामिका एक थ्रिलर है जो अपने दर्शकों को एक नया अनुभव देने के लिए तैयार है।
अजय देवगन की ओटीटी पर एंट्री : सुपरस्टार अजय देवगन, जिन्होंने बॉलीवुड में कुछ सबसे यादगार फ्रेंचाइजी बनाई हैं, चाहे वह गोलमाल हो या सिंघम। अब अजय देवगन ओटीटी स्पेस पर धमाकेदार एंट्री के लिये तैयार है। डिज्नी हॉटस्टार पर ‘रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस’ की रिलीज के साथ उनकी ओटीटी पर एंट्री हो रही है। इस वेब सीरीज में वे एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाते नज़र आयेंगे। उनके साथ ईशा देओल भी सिरीज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। दर्शकों ने अजय को कई बार पुलिस के किरदार में देखा है लेकिन रूद्र में अजय देवगन एक अलग और असामान्य पुलिसवाले की भूमिका के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित करने वाले हैं।
सोनाक्षी सिन्हा भी वेब की दुनिया में : सोनाक्षी सिन्हा अमेज़ॅन प्राइम, फॉलन से अपनी पहली ओटीटी सीरीज की रिलीज के माध्यम से वेब की दुनिया में भी प्रवेश करेंगी। बॉलीवुड की मास क्वीन कहलाने वाली सोनाक्षी हमेशा से ही दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भूमिकाओं को चुनती हैं। सोनाक्षी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर निर्देशक रीमा कागती और निर्माता, जोया अख्तर को वेब सीरिज के लिये अंजलि भाटी की यादगार भूमिका देने के लिए धन्यवाद कहा है। हम भी कामना करते हैं कि ओटीटी पर सोनाक्षी की सुपर डुपर ओपनिंग हो।
ओटीटी स्पेस पर शाहिद की शुरूआत : शाहिद कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो ख़ामोशी से चीजें करते हैं और अचानक एक धमाके के साथ आ जाते हैं। आज के समय में सबसे प्रतिभाशाली और विश्वसनीय अभिनेताओं में से एक के रूप में जाना जाता है, 2022 में शाहिद ओटीटी स्पेस में अपनी शुरुआत करेंगे। अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट का निर्देशन राज और डीके की जोड़ी द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने भारत को फैमिली मैन के दो सुपर सफल सीज़न दिए हैं। शाहिद कि शो की तैयारी कर रहे हैं, यह जानने के लिए उनके फैंस को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।
स्टारडस्ट के साथ अपारशक्ति खुराना : दूसरे नंबर पर बहु प्रतिभाशाली अपारशक्ति खुराना हैं। 2021 में सफलता प्राप्त करने के बाद खुराना अब 2022 में स्टारडस्ट के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। विक्रमादित्य मोटवाने की वेब सीरीज साल 1947 से 1989 के दौर से जुड़ी फ़िल्म इंडस्ट्री की एक काल्पनिक कहानी है। कहानी इस दौर के दो सुपरस्टार्स के बीच टकराव से जुड़ी है। यह एक असामान्य कहानी है। अपारशक्ति के प्रशंसक यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि इस शो में उनका ये चहेता कलाकार क्या कुछ करने वाला है।
आदित्य ‘द नाइट मैनेजर’ के हिंदी रीमेक में: आदित्य रॉय कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट गोल्डन ग्लोब विजेता शो, ‘द नाइट मैनेजर’ के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे। सूत्रों की माने तो आदित्य इस सीरीज में टॉम हिडलेस्टन की भूमिका निभाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इंडियन ऑडियंस की पसंद के हिसाब से शो को किस तरह से अपनाएंगे और इसका भारतीयकरण करेंगे। हम कास्ट और क्रू को शुभकामनाएं देते हैं।
#माधुरी_दीक्षित #अजय_देवगन #शाहिद_कपूर #सोनाक्षी_सिन्हा #अपारशक्ति_खुराना #आदित्य_रॉय_कपूर #ओटीटी #फिल्मचर्चा

