Wednesday, April 15, 2026
Homeकला खबरेंसामूहिक बैंड कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड में शामिल

सामूहिक बैंड कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड में शामिल

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा आयोजित सामूहिक बैंड कार्यक्रम को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने का प्रमाण-पत्र सौंपा। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के एशिया पैसिफ़िक हेड और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के एनसीएफ सदस्य डॉ. भरत शर्मा जी और चेयरमन WBR व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अभिभाषक संतोष शुक्ला और कप्टैन गुप्ता मौजूद थे।

भारत भाग्य विधाता : राजभवन भोपाल मे हुए इस कार्यक्रम में “भारत भाग्य विधाता” नाटक का मंचन भी हुआ। वर्ल्ड बुक आफ रिकार्डस लंदन से एमपी विरेंद्र शर्मा, दिवाकर सुकुल ने बधाई प्रेषित की हैं।अहिंसा, सत्य, प्रेम गाँधी को सच्ची श्रद्धांजलि : इस अवसर पर राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि हौसलों के साथ किए गए प्रयासों की सफलता सुनिश्चित हैं। राज्यपाल ने विश्व का वैचारिक परिचिंतन कर महात्मा गाँधी जी के संघर्ष को याद कर अहिंसा, सत्य, प्रेम को विश्व आदर्श बनाना गाँधी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

उक्त कयक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के केके सिंह, जयश्री कियावत, गौतम सिंह के अलावा सशस्त्र सीमा बल, महार रेजिमेंट, 7वी वाहिनी के अधिकारी,  22 विद्यालय के छात्र-छात्राएँ व प्रदेश के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास