Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंसंदीप राशिनकर के रेखांकनों की सॉफ्ट कॉपी चेन्नई में जारी, पुणे में...

संदीप राशिनकर के रेखांकनों की सॉफ्ट कॉपी चेन्नई में जारी, पुणे में पुस्तक का लोकार्पण

इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। संदीप राशिनकर के विशेष ‘रेखांकन फीचर’ की सॉफ्ट कॉपी को चेन्नई की प्रतिष्ठित पत्रिका पुष्पाजंलि ने लोकार्पित किया। संदीप राशिनकर के रेखांकन फीचर को संपादक श्री गोविन्द मूंदड़ा निरन्तर अपनी विशिष्ट पत्रिका में प्रकाशित करते आ रहे हैं। हाल ही में इसी के संग्रह को वहाँ जारी किया गया। चेन्नई में सॉफ्ट कॉपी में जारी इसी विशेष चित्रकृति की पुस्तक का विमोचन पुणे में साहित्य प्रेमी मंडल, नांदेड़ सिटी की उपस्थिति में किया गया। श्रेयस,मेघना और मंडल के संयुक्त संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती व श्री अभिराम रोंगे,दिगम्बर बोपरडीकर ,श्रीमती व श्री नागनाथ कवठेकर , श्रीमती व श्री पोद्दार , जोशी , श्रीति , संध्या , अमोल ,सुनील वेलनकर आदि कला प्रेमी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कला क्षेत्र में अपने नवाचार के लिए चर्चित संदीप ने एलीवेशनल म्यूरल्स , आर्ट एंड एस्थेटिक्स , ब्रास- स्टील वेंचर जैसे क्षेत्र में किये अपने वृहद सृजन से कला क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। रेखांकन फीचर ” भी संदीप द्वारा किया गया एक नया नवाचार है जिसमें विषय विशेष पर केंद्रित रेखांकनों के सृजन से एक कला वितान रचा जाता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास