कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। अपनी विशिष्ट रेखांकन शैली से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले इंदौर के चित्रकार संदीप राशिनकर की पुस्तक “संदीप राशिनकर के विशेष रेखांकन फीचर” का पुणे में उनके पोते शौर्य द्वारा लोकार्पण किया गया।
डॉ. बागेश्री, श्रीति, विकास पाठक, मेघना और श्रेयस की उपस्थिति में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में लोकार्पित इस कृति में संदीप के नवाचार ‘रेखांकन फीचर’ की वृहद श्रृंखला का संयोजन किया गया है। म्यूरल्स और ब्रास / स्टील वेंचर जैसे कला माध्यमों में किए गए अपने नवाचारों के लिए चर्चित, संदीप का यह ‘रेखांकन फीचर’ भी उनका एक नया नवाचार है, जिसमें विषय-केंद्रित रेखांकनों के सृजन और संयोजन से कलाभिव्यक्ति का एक अलहदा वितान रचा जाता है।
श्री गोविंद मूंदड़ा के संपादन में चेन्नई से प्रकाशित होने वाली विशिष्ट पत्रिका “पुष्पांजलि” में विगत कई वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रहे संदीप राशिनकार के इस कला-आविष्कार को इस कृति में संकलित किया गया है। विभिन्न विषयों पर केंद्रित इन विशिष्ट रंगीन रेखांकनों की यह श्रृंखला पाठकों को एक नया कला आस्वाद देती है। आगे पढ़िये – तीस साल बाद मंच पर फिर लौटा ‘अक्स-तमाशा’ https://indorestudio.com/aks-tamasha-play-nsd-repertory-bhanu-bharti/

