Wednesday, April 15, 2026
Homeकला खबरेंइंदौर के चित्रकार संदीप राशिनकर मुंबई में सम्मानित

इंदौर के चित्रकार संदीप राशिनकर मुंबई में सम्मानित

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संस्कृति मंत्री आशीष शेलार और ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपलेकर ने इंदौर के प्रख्यात चित्रकार संदीप राशिनक को हाल ही में मुंबई में सम्मानित किया। दादर स्थित पु. ल. देशपांडे कला अकादमी में स्वामीराज प्रकाशन द्वारा आयोजित प्रशांत डिंगणकर की कृति ‘मनबाधा’ के भव्य लोकार्पण समारोह के अवसर पर यह सम्मान दिया गया। राशिनकर को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट ‘आवरण कला’ (Book Cover Design) योगदान के लिए प्रदान किया गया है।उल्लेखनीय है कि संदीप राशिनकर साहित्य अकादमी (दिल्ली), भारतीय ज्ञानपीठ और प्रभात प्रकाशन सहित देश के कई प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थानों के लिए अब तक सैकड़ों पुस्तकों के कलात्मक आवरण तैयार कर चुके हैं। आवरण कला में उनके नवाचार, मौलिकता और अर्थवत्ता ने उन्हें देशभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। इस गौरवशाली क्षण के दौरान मंच पर मराठी के विख्यात लेखक डॉ. महेश केलुसकर, प्रवीण दवणे, गजल नवाज भीमराव पांचाले और रजनीश राणे उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र पाठक, हास्य कवि अशोक नायगांवकर और राजेंद्र चव्हाण सहित कला एवं साहित्य जगत की अनेक गणमान्य विभूतियां भी मौजूद रहीं। आगे पढ़िये – हमारा अपना नाट्य गृह हो तो 8 हज़ार तक पहुँच जायेगी दर्शक संख्या https://indorestudio.com/sanand-nyas-indore-marathi-culture-management-model-case-study/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास