इंदौर स्टूडियो। संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। प्रदर्शन कला के क्षेत्र की दस प्रतिष्ठित विभूतियों को भी अकादमी फेलो के रूप में चुना गया है। पुरस्कार के लिए 128 कलाकारों का चयन किया गया है। संगीत नाटक अकादमी, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी, नई दिल्ली की सामान्य परिषद की 6 से 8 नवंबर 2022 को हुई बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। अकादमी पुरस्कार में अंतर्गत संगीत नाटक के लिए संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक / लोक / जनजातीय संगीत / नृत्य / रंगमंच, कठपुतली कला और प्रदर्शन कला में समग्र योगदान / छात्रवृत्ति के लिए के क्षेत्र से 128 कलाकारों का चयन किया है। इन कलाकारों में तीन संयुक्त पुरस्कार शामिल हैं। 
ये प्रख्यात कलाकार प्रदर्शन कला के संपूर्ण सरगम – जैसे कि हिंदुस्तानी और कर्नाटक दोनों प्रकार का गायन; वाद्य संगीत, बांसुरी, सितार और मृदंगम सहित हिंदुस्तानी और कर्नाटक दोनों में वादन; साथ में सुगम संगीत एवं हरि कथा; भारतीय नृत्य के प्रमुख रूप जैसे भरतनाट्यम, कथक, कथकली, कुचिपुड़ी, ओडिसी, सत्त्रिया, मोहिनीअट्टम और समकालीन नृत्य; नाटक लेखन, निर्देशन, अभिनय, श्रृंगार, प्रकाश व्यवस्था, मंच डिजाइन जैसे रंगमंच की विभिन्न विशेषज्ञताएँ; इसाई नाटकम जैसे रंगमंच की अन्य प्रमुख परंपराओं; लोक एवं आदिवासी कलाओं के साथ-साथ कठपुतली और वाद्य यंत्र बनाने की कलाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। अकादमी अद्येता (फेलो) के सम्मान में 3,00,000/- रुपये (तीन लाख रुपये) की पुरस्कार राशि दी जाती है, जबकि अकादमी पुरस्कार में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा 1,00,000/- रुपये (एक लाख रुपये) की नकद राशि दी जाती है। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा एक विशेष अलंकरण समारोह में प्रदान किए जाएंगे। (इनपुट पीआईबी)
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार घोषित,दस विभूतियाँ अकादमी फेलो
RELATED ARTICLES

