कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। संस्कार रंग टोली (थियेटर इन एजुकेशन), एनएसडी की चिल्ड्रन समर वर्कशॉप 23 मई से शुरू हो गई है। एक महीने तक यह वर्कशॉप, दिल्ली-एनसीआर के 8 स्कूली केंद्रों पर जारी रहेगी। इस वर्कशॉप में थियेटर इन एजुकेशन (TIE) के अभिनेता और प्रशिक्षक, बच्चों को रंगमंच के माध्यम से जीवन में सजग और सकारात्मक दृष्टि के साथ आगे बढ़ने के गुर सिखा रहे हैं। (चित्र सौजन्य:एनएसडी)
540 बच्चों को मिलेगा प्रशिक्षण: इस बार इन वर्कशॉप्स के माध्यम से 540 बच्चों को हँसते-खेलते, रंगमंच का बुनियादी प्रशिक्षण मिल सकेगा। वर्कशॉप 23 जून तक जारी रहेगी। यह जानकारी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। एनएसडी में इससे सम्बधित प्रेस वार्ता को स्कूल के निदेशक प्रो.(डॉ) रमेश चंद्र गौड़ और संस्कार रंग टोली के प्रमुख श्री रिकेन एनगोमले ने सम्बोधित किया।
वर्कशॉप का उद्देश्य बच्चों को सजग बनाना: प्रो. गौड़ के अनुसार, चिल्ड्रन वर्कशॉप का एक उद्देश्य, बच्चों में आपसी मेल-जोल बढ़ाना है। साथ ही रंगमंचीय गतिविधियों के माध्यम से उन्हें अपने और वातावरण के प्रति सजग बनाना है। इस वर्कशॉप में 8 साल से 16 साल की उम्र के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में बच्चों की भागीदारी के लिये ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। खुशी की बात है कि सभी सेंटर समय से पहले भर चुके हैं।
हर उम्र के बच्चों के अलग ग्रुप: एनएसडी के प्राध्यापक श्री रिकेन के मुताबिक, वर्कशॉप में बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया है। इससे उन्हें अपने हम उम्र साथी के साथ सीखने में आसानी हो। हरेक ग्रुप में अधिकतम 30 बच्चों को रखा गया है। ताकि प्रशिक्षक हर बच्चे पर आसानी से ध्यान दे सकें। इस वर्कशॉप में अभिभावकों को भी कुछ विशिष्ट अवसरों पर आमंत्रित किया जाता है। ऐसा करने से वे भी बच्चों के साथ कुछ सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा बनते हैं।
इन स्कूलों में टीआईए कंपनी के प्रशिक्षक देंगे प्रशिक्षण:
1. देव समाज मॉडर्न स्कूल नंबर 2, सुखदेव विहार, ओखला, नई दिल्ली – 110025
2. गवर्मेंट ब्वॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल -1924014, वरुण मार्ग, डिफेंस कॉलोनी एन. दिल्ली-110024
3. ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर, सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी वसंत विहार के पास, नई दिल्ली 110057
4. सरस्वती बाल मंदिर, जे-8, ब्लॉक, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली-110027
5. कैम्ब्रिज स्कूल, जूनियर विंग, प्लॉट नंबर सी-7, ए – सेक्टर 27, विनायक हॉस्पिटल नोएडा के पास
6. ग्रीन वे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पॉकेट ए और डी, दिलशाद गार्डन के बीच, दिल्ली – 110095
7. नॉलेज ट्री वर्ल्ड स्कूल, प्लॉट 21, वाटिका के ब्लॉक, सेक्टर 83, गुरुग्राम।
8. गवर्मेंट ब्वॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल -1413016, प्रशांत विहार दिल्ली – 110085
शिक्षकों का समूह संस्कार रंग टोली: एनएसडी की थिएटर इन एजुकेशन कंपनी (संस्कार रंग टोली) यानी TIE देश के महत्वपूर्ण शैक्षिक संसाधन केंद्रों में से एक है। TIE कंपनी अभिनेता-शिक्षकों का एक समूह है जो बच्चों के साथ काम करता है और उनके लिए प्रदर्शन करता है। TIE कंपनी का प्रमुख ध्यान विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन और तैयार किए गए स्कूलों में रचनात्मक, पाठ्यक्रम आधारित और सहभागी नाटकों का प्रदर्शन करना है। नाटकों का प्रमुख ज़ोर बच्चों को प्रोत्साहित करने, बड़े समाज के भीतर खुद के बारे में जागरूकता के साथ सवाल उठाने, निर्णय लेने और विकल्प बनाने के लिए माहौल बनाना है।
26 नाटकों के 800 से अधिक प्रदर्शन: TIE कंपनी की स्थापना 16 अक्टूबर 1989 को हुई थी। टीआईई कंपनी ने दिल्ली और देश में 26 नाटकों के 800 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों, माता-पिता और रंगमंच प्रेमियों के अलावा 5.5 लाख से अधिक बच्चे इन नाटकों को देख चुके हैं। नोट:इस कवरेज में उपयोग में लाई गई बच्चों की तस्वीरें नाटक – अनदेखे दृश्य से ली गईं हैं। आगे पढ़िये –
बेजान पत्थरों में बापू: महात्मा के मस्तक पर कृतज्ञता का तिलक

