Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंदेखिये नाटक 'भगवदज्जुकम' के संगीत रिहर्सल का वीडियो, पुणे के एमआईटी ड्रामा...

देखिये नाटक ‘भगवदज्जुकम’ के संगीत रिहर्सल का वीडियो, पुणे के एमआईटी ड्रामा स्कूल में हुआ मंचन

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। पुणे के एमआईटी स्कूल ऑफ ड्रामा में 25 अगस्त 2021 संस्कृत नाटक ‘भगवदज्जुकम’ का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन अमोल देशमुख ने किया। इसका संगीत आमोद भट्ट ने तैयार किया है। नाटक यहां के नाट्य प्रशिक्षण से जुड़े विद्यार्थियों ने किया। उनके लिये इस नाटक का मंचन और इसकी तैयारी एक अलग अनुभव बन गया।  कलाकारों ने नाटक के गीत संगीत की तैयारी में भी बेहद रुचि से हिस्सा लिया। आमोद भट्ट के मुताबिक, कलाकारों ने बड़ी गंभीरता से नाटक के संगीत पक्ष को समझा और निर्देशक ने इस पक्ष का नाटक में बेहद सुंदर सदुपयोग किया। इसे बहुत अच्छी तरह से प्रस्तुति में ढाला गया। ख़ास बात यह भी है कि नाटक के लिये तीन नये गीत शकील अख़्तर ने लिखे हैं। यह भी अपने आप एक अनूठा प्रयोग था। नाटक के गीत-संगीत की रिहर्सल करीब 10 दिन तक लगातार चली। इस वीडियो में वही झलक दिखाई गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास