इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। इंदौर में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘सांस्कृतिक सम्मान समागम 2021 आयोजित किया गया। इसमें कला-संस्कृति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत महानुभवों का सम्मान किया गया। इनमें शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में काम कर रहे पं.गौतम काले, सुगम संगीत के लिये चिंतन बाकी वाला और पत्रकारिता,लेखक तथा कला संस्थाओं के लिये सेवारत स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल को सम्मानित किया गया। 
श्री काले के अनुसार वे किन्हीं कारणवश आयोजन में शामिल नहीं हो सके,उनकी जगह उनके पिता ने यह सम्मान ग्रहण किया। सम्मान समारोह का आयोजन डॉ. भरत शर्मा (कार्यकारी बोर्ड के सदस्य,NCF संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार) ने किया। इसमें प्रमुख अतिथियों के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शहर के सांसद शंकर लालवानी, पद्मश्री जनक पलटा दीदी, पद्मश्री भालू मोंढे,एडवोकेटा संतोष शुक्ला,श्री मनोज श्रीवास्तव और राजीव झालानी जी मौजूद थे।

