श्री प्रधान ने किया संस्कृति मंत्रालय के पवेलियन का उद्घाटन

0
20

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में संस्कृति मंत्रालय पवेलियन का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस अवसर पर उनके साथ मेले के सम्मानित अतिथि क़तर के संस्कृति मंत्री श्री शेख अब्दुल रहमान बिन हमद बिन जस्सिम अल थानी, स्पेन के संस्कृति मंत्री श्री अर्नेस्तु उर्तासुन डोमेनेक के साथ ही संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री समर नंदा और साहित्य अकादेमी की सचिव सुश्री पल्लवी प्रशांत होळकर भी उपस्थित थे। एक साथ एक पवेलियन में स्थान: इस बार संस्कृति मंत्रालय के अधीन सभी संस्थाओं को एक साथ एक पवेलियन में स्थान दिया गया है। हॉल सं. 5 में बने इस पवेलियन में 26 संस्थाओं  के 35 स्टॉल लगे हैं  जिनमें पुस्तकों की बिक्री के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण सामग्री भी प्रदर्शित की गई है। पवेलियन में पुस्तकें विशेष छूट पर 18 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेंगी। विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों का भी आयोजन: इस दौरान साहित्य अकादेमी द्वारा विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। सभी अतिथियों ने साहित्य अकादेमी के स्टॉल का भी निरीक्षण किया। साहित्य अकादेमी की सचिव सुश्री पल्लवी प्रशांत होळकर ने सभी अतिथियों को अकादेमी द्वारा 24 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित की जा रही पुस्तकों की जानकारी देते हुए कुछ विशिष्ट पुस्तकों के बारे में भी बताया। साहित्य अकादेमी एवं अन्य संस्थाओं द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के कैटलॉग भी अतिथियों को भेंट किए गए। आगे पढ़िये – आलोक की वो ख़ूबियां जिनसे मुझे हुआ था प्यार – शोभा चटर्जी https://indorestudio.com/alok-chatterjee-barsi-shobha-chatterjee-tribute/

LEAVE A REPLY