Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंसांस्कृतिक दायित्वों के निर्वहन में सकारात्मक भाव ज़रूरी

सांस्कृतिक दायित्वों के निर्वहन में सकारात्मक भाव ज़रूरी

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। ‘सांस्कृतिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन हम सकारात्मक और संकल्पित भाव से ही पूरा कर सकते हैं’। यह बात संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा ने, इंदौर में कही। उन्होंने यह विचार लंदन से पधारे चेयरमैन डॉ. दिवाकर सुकुल को सम्मानित किये जाने के अवसर पर कही। वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन के श्री संतोष शुक्ला ने उनका अभिनंदन किया। इन्होंने डॉ. भरत शर्मा को लंदन में सम्मानित किये जाने की घोषणा भी की।डॉ.भरत शर्मा का होगा सम्मान: वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट श्री संतोष शुक्ला ने कहा – ‘वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन की चयन समिति द्वारा लंदन की संसद, हाउस ऑफ़ कॉमन्स,वेस्ट मिनिस्टर, लंदन में डॉ. भरत शर्मा को सम्मानित करने के लिए चुना है। उन्होंने कहा, श्री शर्मा संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक कोष समिति में मध्यप्रदेश से चुने जाने वाले एकमात्र कार्यकारिणी सदस्य हैं। प्रदेश में वे कई सांस्कृतिक गतिविधियों में अपना मार्गदर्शन और सहयोग देते रहे हैं। भारतीय संस्कृति की गूंज विश्व में: लंदन से पधारे डॉ. दिवाकर सुकुल ने कहा – ‘मेरा जन्म भारत में ही हुआ और आज  मैं लंदन में भारतीय मूल्यों से जुड़े विविध सांस्कृतिक आयोजन कर रहा हूँ। आज भारतीय संस्कृति की गूंज पूरे विश्व में हैं। जानकारी के अनुसार, इस साल सितंबर के महीने में डॉ.भरत का लंदन में सम्मान होगा। इस समारोह में लंदन के सांसद  वीरेंद्र शर्मा जी, नवेंदु मिश्रा, बॉब ब्लैकमैन और शैडो मिनिस्टर गरेथ थॉमस और कई लॉर्ड्स  के साथ स्थानीय निवासी भी मौजूद रहेंगे। आगे पढ़िये –

स्टेट प्रेस क्लब के मंच पर तीन थियेटर ग्रुप्स के विशिष्ट प्रयोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास