सिने प्रतिनिधि, इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ‘सरदार उधम’ एक शानदार सिनेमाई अनुभव है। यह फ़िल्म पंजाब के वीर उधम सिंह की, देश के प्रति समर्पित जीवन को परदे पर बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करती है। शूजित सरकार की इस बेहतरीन कृति में विक्की कौशल का अभिनय भी तारीफ़ के क़ाबिल है।’ यह बात बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी ने कही। वे फ़िल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया शेयर कर रही थीं।
वामिका ने कहा, फ़िल्म को जिस तरह से परदे पर फ़िल्मकार शूजित सरकार ने प्रस्तुत किया है, वो बहुत ही प्रशंसनीय है। इतना ही नहीं फिल्म में जीवंत अभिनय के लिये उन्होंने विक्की कौशल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, विक्की कौशल ने फिल्म में कमाल का काम किया है। उनके काम की दर्शकों के साथ ही समीक्षकों ने भी सराहना की है। वामिका ने कहा, उनके लिये यह फिल्म इसलिये भी एक यादगार अनुभव है क्योंकि वे ख़ुद एक पंजाबी हैं। पंजाब के वीरों की कहानियों को सुनते हुईं वो बड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, मैं समझती हूं कि वीर नायक सरदार उधम ने हम पंजाबियों और पूरे देश को एक बार फिर इस नायक की बहादुरी की सराहना करने का मौका दिया है। मैं अभिभूत हूँ। मैं जो महसूस कर रही हूं उसके लिये शब्द भी कम है।’आपको बता दें, यह फिल्म , सरदार उधम सिंह के नजरिए से 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार को दिखाती है। जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल माइकल ओ’ डायर थे जिन्हें लंदन में जाकर क्रांतिकारी उधम सिंह ने गोली मार दी थी।
‘सरदार उधम’ एक शानदार सिनेमाई अनुभव, शूजित सरकार की यह एक बेहतरीन फ़िल्म :वामिका गब्बी
RELATED ARTICLES

