कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। सिने और रंगमंच के चर्चित अभिनेता सतीश कौशिश के निधन पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त की गई है। उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया गया है। स्व.सतीश कौशिक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय सोसाइटी के सदस्य भी रहे। उन्होंने 1978 राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से ही स्नातक की उपाधि के साथ ही अभिनय में विशेषज्ञता हासिल की थी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (national school of drama) ने अपने प्रेस नोट में यह जानकारी दी है। रानावि के अध्यक्ष परेश रावल और निदेशक प्रो.गौड़ ने शोक संदेश जारी किये हैं। 

एनएसडी के निदेशक प्रो.(डॉ) रमेश चंद्र गौड़ ने भी रानावि के पूर्व छात्र सतीश कौशिक के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने लिखा है, ‘हमारे पूर्व छात्र और प्रख्यात फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सतीश कौशिक के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध और दु:खी हूं। वह एक अविश्वसनीय व्यक्ति और फिल्म और रंगमंच के संस्कृति दूत थे। यह एक अपूरणीय क्षति है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय परिवार की ओर से मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना ज़ाहिर करता हूँ। दिव्य आत्मा को शांति मिले’।
नाट्य विद्यालय से 1978 में बने स्नातक: रानावि के अनुसार, ‘सतीश कौशिक ने 1975 में, दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से रंगकर्म की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दाखिला लिया। वे 1978 में अभिनय में विशेषज्ञता के साथ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक हुए। 1978 से 1979 तक रानावि रंगमंडल के साथ ‘एपरेंटिस फेलो’ के रूप में जुड़े रहे। एनएसडी में अपने समय के दौरान उन्होंने ‘मेन विदाउट शैडोज़’, ‘नौटंकी लैला मजनूं’, ‘बिच्छू’, ‘दांतो’ज डेथ’, ‘भगवद्ज्जुकम्’ और ‘मुख्यमंत्री’ आदि नाटकों में अभिनय किया।



ओम शांति विनम्र श्रद्धांजलि
write my essay website
सतीश कौशिक के निधन पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने दी श्रद्धाजंलि – Indore Studio