Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंस्कूल में मानव धर्म का पाठ, संत कबीर की प्रस्तुति से छात्र...

स्कूल में मानव धर्म का पाठ, संत कबीर की प्रस्तुति से छात्र भाव-विभोर

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। अहिंसा, सत्य, सदाचार और सदभाव जैसे गुणों के प्रशंसक महान् संत कबीर, मानव धर्म में यक़ीन रखते थे। हर तरह के ढोंग और पाखंड के विरोधी थे। उनके प्रेरक जीवन पर आधारित मुंबई के किरदार अकादमी की दिल को छूने वाली प्रस्तुति है – ‘दास्तान ए कबीर’। हाल ही में किरदार के कलाकारों ने यह प्रस्तुति मघ्यप्रदेश के भानपुरा स्थित श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर में दी। इस संगीतमय प्रस्तुति को देखकर स्कूल के छात्रों के साथ ही गुरूजन भी भाव-विभोर हो उठे।कथा कहन के साथ मंचन: इस दास्तान गोई प्रस्तुति का निर्देशन उर्दू रंगमंच के प्रख्यात लेखक और निर्देशक इकबाल नियाज़ी ने किया है। उन्होंने जहाँ दास्तान गो के अंदाज़ में कहानी को सूत्रधारों के माध्मय से आगे बढ़ाया, वही कुछ दृश्यों को मंच पर नाटक की तरह अभिनीत भी किया गया। कुलदीप सिंह ने दिया संगीत: बड़ी बात यह भी है कि इस मनभावन प्रस्तुति का संगीत प्रख्यात संगीतकार कुलदीप सिंह ने तैयार किया है। उनकी बनाई धुनें सीधे दिल में उतर जाती है। मंच पर कबीर के गीतों का सुमधुर गायन हरप्रीत सिंह और उनके सहयोगी कलाकारों ने किया। शुभम और समता ने सुनाई दास्तान:  मंच पर इस दास्तान को सुनाकर शुभम और समता ने सभी का दिल जीत लिया। कबीर की मुख्य भूमिका दिनेश योगी ने अदा की। सुमानता ने पार्श्व संगीत का संचालन किया जबकि बैक स्टेज को बिपिन,नूर जावेद और मुमताज़ इकबाल ने संभाला।बारिश भी रुकावट न बन सकी: इस प्रस्तुति के दौरान अचानक बारिश भी हुई, जिसकी वजह से कुछ देर तक प्रस्तुति में खलल पड़ा। मगर सभी ने बारिश रुकने का इंतज़ार किया और फिर पूरी तन्मयता से प्रस्तुति का आनंद लिया। बाद में स्कूल की सचिव श्रीमती प्रतिभा सकलेचा ने इक़बाल नियाज़ी और हरप्रीत सिंह का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। किरदार को प्रस्तुति के लिये मुंबई से निमंत्रित करने के लिये  निर्देशक श्री नियाज़ी ने स्कूल के चेयरमैन श्री शरद सकलेचा का शुक्रिया अदा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास