इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। भोपाल में बच्चों में कहानियों और किताबों के प्रति दिलचस्पी जगाने का पिछले कुछ दिनों से एक बड़ा अभियान जारी है। अखबार नईदुनिया के साथ ही ‘न्यासा थिएटर संस्था’ के कलाकार भोपाल के अलग-अलग स्कूलों में जा रहे हैं और बच्चों के बीच कहानियों का पाठ कर रहे हैं। इस अभियान में सौ से ज़्यादा स्कूल शामिल किये जा चुके हैं। कहानी पाठ के इस कार्यक्रम ने बच्चों को बेहद प्रेरित किया है और यह कार्यक्रम एक आंदोलन की शक्ल में आगे बढ़ रहा है।
वाचन के लिए नैतिक , सामाजिक, और शिक्षाप्रद कहानियों का चयन नई दुनिया अखबार से किया गया है ! नई दुनिया अखबार इन दिनों ” गुरुकुल ” नाम से एक ऐसी श्रंखला का प्रकाशन भी हो रहा है। न्यासा संस्था के निर्देशक तारिक़ दाद के मुताबिक, कहानी पाठ अभियान का मकसद बच्चों में कहानियों और किताबों के प्रति दिलचस्पी जगाना है। साथ ही उनमें नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक भी करना है।
इस कार्यक्रम में न्यासा के कलाकार हर दिन स्कूलों की असेम्बली या प्रार्थना सभा के वक्त बच्चों के बीच जाकर कहानी का पाठ करते हैं। कहानी को कैसे पढ़ा जाये, कहानी कैसे लिखी जाये,उनका मंचन किस तरह से हो,जैसी विधाओं पर कार्यशालाओं का आयोजन भी कर रहे हैं। कथा वाचन टीम में सुनील राज,आरती विश्वकर्मा, नितिन तेजराज, हिना जुबेर मंसूरी, बिशना चौहान, अजय सिंह पाल, मुकुल त्रिपाठी,कुसुम शास्त्री और प्रदीप शर्मा आदि कलाकार शामिल हैं।
#कहानी पाठ #नईदुनिया #स्कूल #भोपाल #न्यासा संस्था

