Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंशाहरूख़ के दु:ख में क्यों दु:खी अनूप जलोटा ? क्रूज़ ड्रग्ज़ पार्टी...

शाहरूख़ के दु:ख में क्यों दु:खी अनूप जलोटा ? क्रूज़ ड्रग्ज़ पार्टी मामले पर भजन सम्राट ने इंडस्ट्री को क्या दी सीख ?

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ‘यह दु:ख की बात है कि ड्रग्स के मामले में इंडस्ट्री से जुड़े नाम सामने आ रहे हैं। इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री का नाम ख़राब होता है। मैं मानता हूं हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है। हम सभी को अब सर्तक हो जाना चाहिये’। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने यह बात कही। वे अपनी नई आने वाली फ़िल्म ‘हिंदुत्व’ के सैट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।शाहरूख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान से जुड़े मुंबई क्रूज़ ड्रग्स पार्टी मामले पर अनूप जलोटा ने कहा, शाहरूख मेरे पुराने मित्र हैं। उनकी तकलीफ़ में मैं भी शामिल हूँ लेकिन अब ऐसे मामलों को मज़ाक में नहीं लेना नहीं चाहिये। अब नारकोटिक्स या पुलिस बहुत सतर्क और सख़्त है। ऐसे मामलों में किसी पर भी बिजली गिर सकती है। फिल्म हिंदुत्व से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, वैसे तो मेरे प्रोफेशन एक्टिंग नहीं सिंगिग है। परंतु बचपन से नाटकों में काम किया है। निर्माता,निर्देशक मानते हैं कि मैं आसानी से अभिनय कर लेता हूं। इसलिये उनके कहने पर मैं फिल्म स्वीकार कर लेता हूं। मैं इतना ही देखता हूं कि मैं आसानी से अपना काम पूरा कर सकूं। लोगों ने मुझे पाताल लोक और साईं बाबा में पसंद किया है। उम्मीद है हिंदुत्व में भी दर्शक मेरे काम को पसंद करेंगे। इसमें मैं सम्मानित हिंदू की भूमिका निभा रहा हूं। फिल्म के लिये मैंने गाना भी गाया है। आपको बता दें फिल्म हिंदुत्व की शूटिंग श्रषिकेश में की गई है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के कुछ बचे हिस्सों की श्रषिकेश के बाद मुंबई के फिल्मसिटी स्टुडियो में पूरी हुई। फिल्म के निर्देशक करण राज़दान है। ( feed curtsey : Glitter and Glamour, mumbai )

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास